अम्बेडकर मूर्ति विवाद में कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव
दलित संगठनों की चेतावनी के बाद कांग्रेस ने भी ले लिया उड़ता तीर
https://youtu.be/yyTagFa-DYI?si=7T3Q0CLKj_FWCb_E
एंकर-: ग्वालियर हाईकोर्ट में अंबेडकर मूर्ति विवाद में कांग्रेस की एंट्री हो गई है। दलित संगठनों द्वारा इस विवाद को हवा देने के बीच में सियासी घमासान और अंबेडकर विवाद के बाद हाल ही में दिल्ली में हुई कांग्रेस की राष्ट्रीय स्तर की बैठक के बाद कांग्रेस भी मैदान उतर आई है। गौरतलब है कि ग्वालियर हाईकोर्ट में पिछले दिनों डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा विवाद सामने आया था जिसके बाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन और प्रतिमा समर्थक वकीलों के गुट ने काफी हंगामा किया था। वहीं दूसरी ओर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने भी प्रतिमा लगाने को लेकर अनुमति की बात कही थी। वहीं कांग्रेस भी मध्यप्रदेश में खिसकते जनाधार के चलते दलित वोटबैंक को साधने के लिए अम्बेडकर विवाद को हवा देने में जुट गई है। अब देखना यह होगा कि इस मामले में चुप्पी साधे बैठी भाजपा सरकार का इस मामले में क्या स्टैंड होगा।
बाइट-: गोविंद सिंह (पूर्व नेता प्रतिपक्ष)
