पुलिस की लापरवाही ने ली युवती की जान_मनचले के खिलाफ शिकायत पर नहीं की कार्रवाई  

पुलिस की लापरवाही से गई युवती की जान_मनचले पर नहीं की कार्रवाई तो युवती ने लगाई फांसी

एंकर- ग्वालियर में एक युवक की छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ना से परेशान युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों ने उसे फांसी पर लटका देखा तो तत्काल निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां उसने आज सुबह दम तोड़ दिया परिजनों का आरोप है कि गांव का युवक युवती को 6 महीने से परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत उन्होंने 15 दिन पहले थाने में की। लेकिन पुलिस ने दबाव के चलते राजीनामा करा दिया। अगर पुलिस एफआईआर करती तो शायद उसकी जान बच जाती। वहीं पुलिस ने मृतक युवती के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

वीओ- दरअसल ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के गंगा मालनपुर निवासी 22 साल की युवती रानी कुशवाह आंगनवाड़ी में जॉब करती है। कल शनिवार शाम वहां आंगनबाड़ी से ड्यूटी कर वापस घर लौटी तो डिप्रेशन में थी वहां घर आते ही अपने रूम में चली गई और फांसी के फंदे पर लटक गई घर वालों ने उसे फांसी के फंदे पर लटकता देख तो तत्काल फांसी के फंदे से उतारकर बहोड़ापुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कई घंटे तक जिंदगी और मौत से लड़ते हुए आज रविवार की सुबह युवती ने दम तोड़ दिया। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी मौत की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची जहां उसके शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया। मृतक युवती के परिजनों का आरोप था कि उसी गांव का रहने वाला मनीष कुशवाह नाम का युवक उसे 6 महीने से परेशान कर रहा था। काफी समय से वह आते-जाते युवती को छेड़ता था और कमेंट्स करता था। इस तरह की लगातार मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर 15 दिन पहले पीड़िता ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर मनीष कुशवाह की शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने आवेदन लेकर आरोपी को थाना बुलाकर पूछताछ और आरोपी के घरवालों के साथ-साथ सामाजिक दबाव के चलते युवती का राजीनामा करा दिया। इसके बाद वहां अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और फिर से परेशान करने लगा था और अब वहां म्रतक युवती को न्याय दिलाने के लिए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है पुलिस का कहना है जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बाइट- जीवनलाल कुशवाह- मृतक के चाचा

बाइट- गजेंद्र सिंह -ASI पुरानी छावनी थाना

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM