आखिर ऐसा क्या हुआ कि लव मैरिज करने वाले प्रेमी जोड़े को देनी पड़ी जान
सेना के जवान ने पत्नी समेत लगाई फांसी_
एंकर -: ग्वालियर में एक पति पत्नी ने पेड़ से लटक कर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। झांसी रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत कैंसर पहाड़िया मंदिर के पीछे घने जंगल में एक युवक और एक युवती की लाश पेड़ से लटकी हुई हालत में मिली है। दोनों ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या की है, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जंगल के उस हिस्से को घेर लिया गया। युवक की जेब से आधार कार्ड और आर्मी पहचान पत्र बरामद हुआ है, जिससे उसकी पहचान भारतीय थल सेना में पदस्थ जवान के रूप में हुई है। वहीं युवती की पहचान अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है।प्राथमिक जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। पुलिस का मानना है कि संभवतः किसी सामाजिक या पारिवारिक कारण के चलते दोनों ने यह कदम उठाया।घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो तकनीकी जांच में जुटी हुई है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
बाइट-शक्ति सिंह यादव, थाना प्रभारी,झाँसी रोड,ग्वालियर
