बारिश ने बढ़ाई माननीय की मुसीबत_हर साल भरता है बंगले में पानी
विधानसभाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का बंगला तालाब में तब्दील
ग्वालियर के रेस कोर्स रोड पर स्थित विधानसभाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का बंगला इन दिनों सुर्खियों में है। इसलिए नहीं कि वहाँ कार्यकर्ताओं की भीड़ ज्यादा है या फिर जनता का घेराव हो रहा है। यहाँ तस्वीरों में आप देखेंगे तो ये बंगला हर साल ऐसे ही तालाब की शक्ल ले लेता है। और नगर निगम हमेशा की तरह पानी निकालने आ जाती है। सालों बाद भी इस जलभराव का स्थाई समाधान नहीं हो पाया है। खैर जो भी हो लेकिन सवाल ये उठता है कि जब विधानसभाध्यक्ष के बंगले की ये हालत है तो जनता को सबार कर लेना चाहिए क्योंकि निगम प्रशासन के लिए जनता नहीं माननीय पहले हैं।
