बकरी चोर दामाद अपनी ससुराल से चुराई बकरी तो ग्रामीणों पीट दिया

दोस्तों के साथ दामाद ने ससुराल में चुराई बकरी_गुस्साए ग्रामीणों की जमकर खातिरदारी

मध्यप्रदेश के शाजापुर में चोरी का अनोखा मामला सामने आया है जहाँ एक दामाद ने अपनी ही ससुराल में बकरी चोरी कर ली। गाँव से बाहर ले‌ जाते समय जब ग्रामीणों ने दामाद को धर दबोचा और जमकर खातिरदारी कर दी।मामला शाजापुर के मुड़लाय गांँव का है जहाँ ब्याहे अफरोज ने अपनी ही ससुराल में अपने साथियों के साथ बकरी चोरी को अंजाम दे दिया। घटना देर रात करीब ढाई बजे की है मुड़लाई गाँव में दामाद अफरोज अपने दो साथियों सद्दाम और अरबाज के साथ गांव में बकरी चोरी करने आया था। बकरी चोरी करते हुए ग्रामीणों ने अफरोज को‌ रंगे हाथों पकड़ लिया जब ग्रामीणों को पता चला कि ये तो हमारा दामाद है तो गुस्साए ग्रामीणों ने तीनों की जमकर पिटाई कर दी।और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दामाद और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में प्रस्तुत किया जहाँ से तीनों को जेल भेज दिया गया।

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM