Headlines

भिंड कलेक्टर पिट जाते आज यदि सुरक्षा कर्मी नहीं होते

भाजपा विधायक की गुंडई के शिकार अब कलेक्टर भी

मुक्का ताना तू तड़ाक की फिर समर्थकों से नारे लगवाए

रेत चोर ने दूसरे को मुक्का मारकर दिखा दी औकात

विधायक की तू तड़ाक पर भिंड कलेक्टर का पलटवार

बोले भिंड कलेक्टर चोरी नहीं चलने दूँगा

भाजपा विधायक बोले तू चोर है

कलेक्टर और विधायक की बकलोली का मजा लें 

सीरियस बिल्कुल न लें क्योंकि हमाम में सब नंगे हैं

भिंड में सत्ता का सुरूर भाजपा विधायकों पर सर चढ़कर बोल रहा है। यही वजह है कि बेलगाम नेता अब अब जिले के प्रशासनिक मुखिया यानी कलेक्टर पर मुक्का तानते हुए नजर आ रहे हैं। वह तो गनीमत रही की कलेक्टर के सुरक्षाकर्मी ने कलेक्टर को गेट अंदर कर लिया नहीं तो यह विधायक और उनके समर्थक कलेक्टर साहब पर ही अपने हाथ साफ कर लेते। यहां आप बड़े गौर से सुनिएगा की खाद की किल्लत के बहाने कलेक्टर पर दबाव बनाने पहुंचे भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कलेक्टर से तू तड़ाक कर दी कलेक्टर साहब की औकात तक दिखा दी और यही नहीं सुबह-सुबह अपने समर्थकों को लेकर कलेक्टर बंगले के सामने बैठ गए आपको बता दें कि इस समय प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और भिंड में मुरैना की तरह ही रेत माफिया माफ कीजिए पेट माफिया का वर्चस्व है और लगता है यही है की कलेक्टर की रेत माफिया के खिलाफ मुहिम के चलते भाजपा विधायक ने उन पर दबाव बनाने के लिए यह नया तरीका निकाला है लेकिन अब यह कितना कारगर होगा यह आने वाला वक्त बताएगा लेकिन इससे एक बात जरूर सामने आई है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता संस्कार और संस्कृति दोनों को दरकिनार कर जनता के सामने पार्टी की छवि बिगाड़ने में लगे हैं। वीडियो में सुनिए की किस तरह से कैरेक्टर और भाजपा विधायक एक दूसरे के साथ बकलोल कर रहे हैं और हां इसे सीरियस बिल्कुल मत कीजिएगा केवल मजा लें क्योंकि हमाम में सब नंगे हैं

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM