पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी पर गुस्साए मुस्लिम समुदाय ने एसपी को दिया ज्ञापन
मनाते सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर की थी अभद्र टिप्पणी
एंकर -: ग्वालियर में खुद को राष्ट्रीय सनातन सेना के अध्यक्ष बताने वाले भगवती शुक्ला के खिलाफ मुस्लिम समुदाय का आक्रोश उस समय फूट पड़ा जब भगवती शुक्ला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पैगंबर मोहम्मद और अल्लाह के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया यही नहीं भगवती शुक्ला ने मुस्लिम समुदाय के लिए जिस तरह से अवांछित शब्दों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया वह हम आपके यहां नहीं बता सकते लेकिन इसे लेकर ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे मुस्लिम समुदाय के नेताओं ने भगवती शुक्ला के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगड़ने वाली सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ मुस्लिम समुदाय के आक्रोश पर पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाकर भड़काऊ पोस्ट वायरस की गई थी इसके बाद भगवती शुक्ला के द्वारा भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने को लेकर एक शिकायत दी गई है। यदि भगवती शुक्ला का अकाउंट हैक हुआ है तो जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी अन्यथा मुस्लिम समुदाय के दिए गए ज्ञापन पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
बाइट-: अशरफ खान (मुस्लिम नेता)
बाइट-: किरण अहिरवार सीएसपी, ग्वालियर)
