रंगबाजी करने वाले बदमाशों की निकली हेकड़ी_जब उनके ही इलाके में पुलिस ने निकाला जुलूस

ग्वालियर पुलिस का एक्शन_बदमाशों की निकली हेकड़ी

उन्हीं के इलाके में निकाला बदमाशों का जुलूस

एंकर-ग्वालियर की पुरानी छावनी थाना पुलिस ने दो आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बदमाश लालू यादव और उसके साथी देवा उर्फ देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है पुलिस ने बदमाशों का पुरानी छावनी थाना इलाके में जुलूस भी निकाला। बदमाशों ने कुछ दिन पहले पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में रहने वाले शहजाद खान नाम के व्यक्ति के साथ दोनों बदमाशों ने रंगदारी दिखाते हुए उनकी मारपीट की और उनसे टेरर टैक्स मांगा था। जब शहजाद खान ने टेरर टेस्ट नहीं दिया तो बदमाशों ने उनके घर के बाहर फायरिंग भी की थी। दोनों बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया है उनके कब्जे से 315 बोर का एक देसी कट्टा भी पुलिस ने बरामद किया है पुलिस दोनों बदमाशों से पूछताछ में जुटी हुई है पुलिस का कहना है कि बदमाशों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

बाइट-रोबिन जैन,सीएसपी,ग्वालियर

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM