ग्वालियर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी_ ग्वालियर से गायब महिला को पाकिस्तान बॉर्डर से किया बरामद
एंकर-ग्वालियर शहर के बहोडापुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता की पाकिस्तान बॉर्डर के गांव से बरामदगी के मामले में फिलहाल पुलिस ने कोई नया मुकदमा दर्ज नहीं किया है,न ही महिला ने अपने बयान में किसी तरह के यौन शोषण या उत्पीड़न की शिकायत पुलिस को बताई है। उल्लेखनीय है कि बहोडापुर थाने के पुलिसकर्मी जयराम यादव ने पंजाब पुलिस की मदद से इस महिला को बीते रोज बरामद किया था। महिला के साथ उसका बेटा भी था यह महिला 24 जुलाई को अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जाने की कहकर घर से निकली थी उसके बाद गायब हो गई थी।3 महीने से पुलिस उसे तलाश रही थी और पुलिस के मुताबिक महिला को सोशल मीडिया के किसी दोस्त ने अपनी बातों में फुसलाया था और उसे मिलने के लिए पंजाब बुलाया था।
बाइट-रोबिन जैन,सीएसपी, ग्वालियर
