एडवोकेट अनिल मिश्रा पर एफआईआर के खिलाफ वकीलों का हल्लाबोल

बार एसोसिएशन के वकीलों का हंगामा_कलेक्टर और एसपी का फूँक दिया पुतला_जानिए क्यों

https://www.facebook.com/share/v/1BLcBQRKYw/

एंकर – ग्वालियर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद लगातार ग्वालियर का माहौल गरमाया हुआ है। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा के अंबेडकर पर दिए गए बयान के बाद क्राइम ब्रांच में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस बात से ग्वालियर के वकील नाराज हैं वह अनिल मिश्रा के समर्थन में आज जिला कोर्ट के बाहर इकट्ठे हुए उन्होंने कलेक्टर एसपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कलेक्टर एसपी के पुतले दहन किये। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन का कहना है कि एडवोकेट अनिल मिश्रा के खिलाफ पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई की है। यह सब कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान के इशारे पर हुआ है। पुलिस उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही जो हिंदू देवी देवताओं के विरुद्ध और सवर्ण समाज के लोगों के खिलाफ सोशल मीडिया पर लगातार टिप्पणियां कर रहे हैं। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने भी एडवोकेट अनिल मिश्रा के विरुद्ध दर्ज की गई FIR को वापस लिए जाने की मांग की है। विरोध प्रदर्शन कर रहे वकीलों ने बी एन राव के समर्थन में भी नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में हिंदू महासभा भी वकीलों के साथ खड़ी नजर आई हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने कहा ग्वालियर में बड़े पैमाने पर भितरवार में कुछ महीना पहले धर्म परिवर्तन किया गया हिंदू देवी देवताओं के बारे में अभद्र टिप्पणियां की गई लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई जबकि अनिल मिश्रा सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन अनिल मिश्रा के खिलाफ यहां के प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी कानूनी कार्रवाई करके उनकी आवाज को दबा रहे हैं उन्होंने कहा यह लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने प्रदेश सरकार को भी जमकर निशाने पर लिया हिंदू महासभा भी अंबेडकर के खिलाफ नजर आई हिंदू महासभा का कहना है कि इतिहास के पन्नों में अगर देखा जाए तो बी एन राव ही संविधान के सच्चे निर्माता हैं।

बाइट- पवन पाठक अध्यक्ष हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ग्वालियर

बाइट- डॉ जयवीर भारद्वाज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हिंदू महासभा

बाइट- विदिता डगर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM