फुटपाथ के गरीब दुकानदारों पर कार्रवाई करने वाला निगम प्रशासन रसूखदार के आगे नतमस्तक
चाँदी के जूते के आगे सब फेल_श्रीराम मिष्ठान्न भंडार कर रहा खेल
एंकर-: ग्वालियर के सबसे व्यस्ततम इलाके दाल बाजार में स्थित एक निजी मिष्ठान भंडार के संचालक द्वारा सड़क पर अतिक्रमण करने का मामला सामने आया है। श्रीराम मिष्ठान भंडार के कर्ताधर्ताओं द्वारा जिस तरह से सड़क किनारे पूरे फुटपाथ पर जो लोगों के पैदल चलने के लिए होता है उस पर अपनी आलीशान दुकान लगा दी है। और यह हम नहीं कह रहे हैं यह तस्वीरें बयां कर रही हैं कि लोगों के लिए पैदल चलने वाले फुटपाथ पर जबर्दस्ती अतिक्रमण कर जिस तरह से टेंट कनात सजाकर दुकान बनाई गई हैं उससे तो यही लगता है कि गरीब फुटपाथियों पर कार्यवाही करने वाला नगर निगम और जिला प्रशासन श्रीराम मिष्ठान भंडार के रसूखदार संचालक के आगे नतमस्तक है। हमारे संवाददाता के पूछने पर श्रीराम मिष्ठान भंडार के कर्मचारी ने जिस तरह से एसडीएम समेत सभी संबंधित अधिकारियों से अनुमति लेने की बात कही उससे तो यही लगता है कि ये सबको चांदी का जूते से ही कंट्रोल करते हैं। आपको बता दें की दाल बाजार वह इलाका है जहां पूरे दिन भर भारी ट्रैफिक जाम लगा रहता है लेकिन बावजूद इसके श्री राम मिष्ठान भंडार द्वारा लगाए गए टेंट और तंबू पर किसी अफसर की नजर नहीं पड़ती क्योंकि मिठाई सबके घर पहुंच चुकी है। अब देखना यह होगा कि यह खबर चलने के बाद भी नगर निगम और जिला प्रशासन के नाकारा अधिकारियों का जमीर जागता है या फिर भारी भरकम चांदी के जूते के तले दबकर दम तोड़ देता है।
