सरल सौम्य और सर्वसुलभ आशीष ने मीडिया के साथ जीता कार्यकर्ताओं का भी विश्वास
अपने ऐतिहासिक स्वागत का श्रेय प्रधानमंत्री और पार्टी की नीतियों को दिया।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल पहली बार गृह जिला ग्वालियर पहुँचे, मध्यप्रदेश भाजपा के दूसरी बार मीडिया प्रभारी बनने के बाद अपने गृह नगर पहुँचने पर आशीष अग्रवाल का शहर की सड़कों पर भव्य स्वागत किया गया। सरल सौम्य और ईमानदार छवि के नेता माने जाने वाले आशीष अग्रवाल ने अपने स्वागत का श्रेय पूरी पार्टी और सरकार के सामूहिक नेतृत्व को दिया है। बता दें कि इतिहास में पहली बार किसी मीडिया प्रभारी का इतना भव्य स्वागत किया गया है इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में आशीष अग्रवाल के प्रभाव का आकलन किया जा सकता है या यूँ कहें कि ग्वालियर का जनमानस अपने लिए एक नया नेतृत्व गढ़ रहा है जिसे जनता के साथ भारतीय जनता पार्टी का वरदहस्त प्राप्त है। क्योंकि आशीष अग्रवाल का स्वागत करने में भाजपा के हर वर्ग हर गुट का कार्यकर्ता और नेता शामिल रहे और यह संकेत है कि यदि पार्टी मौका दे तो भाजपा का मीडिया विभाग सम्हाल रहे आशीष अग्रवाल ग्वालियर चम्बल अंचल में पार्टी गुटबाजी को खत्म करने में अहम भूमिका निभाने की हैसियत रखते हैं।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल अपनी दोबारा मीडिया प्रभारी पद पर नियुक्ति के बाद से पहली बार गृह जिला ग्वालियर पहुँचे जहाँ स्टेशन से लेकर गाँधी रोड तक उनका भव्य स्वागत किया गया..उनके स्वागत सत्कार में समर्थकों ने क्रेन लगाकर फूलों की बौछार कर इस स्वागत को ऐतिहासिक बना दिया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कहा कि… ग्वालियर की पुण्य और प्रिय भूमि पर मेरा नगर आगमन हुआ है। यह सम्मान मेरा नहीं यह मोदी जी के नेतृत्व का , मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का कर्मठता का, आदरणीय हेमंत खंडेलवाल जी की प्रेरक क्षमताओं का सम्मान है.. भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्त्ता स्वदेशी आत्म निर्भर भारत बनाने में जुटा हुआ है.. ऐसे में मुझे दुबारा जिम्मेदारी मिलना मेरे लिए सम्मान और गहराई का विषय है ।
बाइट : आशीष अग्रवाल, मीडिया प्रभारी बीजेपी
