टैरर टैक्स माँगने वाले सट्टेबाज रौनक बाथम ने युवक पर किया जानलेवा हमला,
महँगे खतरनाक कुत्ते पालने का शौक_इलाके से टैरर टैक्स वसूलने वाले गुर्गों समेत गिरफ्तार
एंकर- ग्वालियर में टैरर टैक्स नही देने पर युवक को लाठियों से पीट पीटकर अधमरा करने वाले सट्टेबाज रौनक बाथम उसके दो गुर्गों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सट्टेबाज के घर पले खूंखार कुत्ते भी नगर निगम की टीम को बुलाकर पकड़वाया है। इन कुत्तों का इस्तेमाल सटोरिया रौनक मौहल्ले में हनक जमाने और पुलिस की दबिश से बचने के लिए करता रहा था। वहीं पुलिस तीनो आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है।
वीओ- दअरसल शहर के कंपू गड्ढेवाला मौहल्ला में रहने वाले सटोरिए रौनक बाथम ने शनिवार रात सफाईकर्मी राजू बाल्मीकि के बेटे शिवा बाल्मीक को अपने साथी अमन शर्मा और हिमांश के साथ मिलकर ललितपुर कॉलोनी रास्ते पर घेरकर रोका था। उससे तीनो बादमशो ने टैरर टैक्स मांगा था। जहां पैसा देने से मना करने सटोरिए और उसके दोनों गुर्गों ने शिवा को दौड़ा दौड़ाकर डंडों से मारा पीटा था। गुंडागर्दी कर तीनों फरार गए थे। जिसकी शिकायत फरियादी शिव ने कंपू थाना पहुंचकर की थी। वहीं पुलिस ने तीनों बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की। जब पुलिस ने रविवार की श्याम आरोपी रौनक बाथम के घर पर दबिश दी तो उसके घर दो खूंखार कुत्ते पले थे। पता चला कि जब भी पुलिस रौनक के घर पुलिस दबिश देती तो सट्टेबाज इन कुत्तों को पुलिस पर छोड़कर दूसरे रास्ते से भाग जाता था। तभी पुलिस ने सट्टेबाज के दोनों पालतू कुत्तों को पकड़ने के लिए नगर निगम की टीम को बुला लिया। जाल डालकर दोनों कुत्तों को टीम ने दबोचा और हजीरा पर डॉग शेल्टर होम भेज दिया। जिसके बाद आरोपियों को पुलिस ने देर रात तलाश कर धर दबोच लिया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने फरियादी शिव के साथ वारदात करना कबूल किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी रौनक बाथम पर कई अपराधिक मामले भी दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाइट- रोबिन जैन,सीएसपी,ग्वालियर
