ग्वालायर पुलिस को मिली मोबाइल फोरेंसिक वैन_अपराध विवेचना में मिलेगी मदद_ आई जी ने किया रोड सेफ्टी मंथ का शुभारम्भ

ग्वालियर पुलिस को मिली मोबाइल फोरेंसिक लैब से अपराध सुलझाने में मिलेगी मदद

रोड सेफ्टी मंथ प्रारम्भ_जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

एंकर -: ग्वालियर पुलिस को पहली बार चलित फोरेंसिक लैब के तहत मोबाइल फोरेंसिक वैन मिली है। इस फोरेंसिक मोबाइल वैन के जरिए अपराधों की विवेचना में बड़ी सफलता मिल सकेगी। ग्वालियर आईजी अरविंद सक्सेना और एसएसपी धर्मवीर सिंह ने वैन‌ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गौरतलब है कि ग्वालियर पुलिस को पहली बार इस तरह की सुविधा हासिल हुई है जिसके चलते अब अपराधों की विवेचना और मौके से एवीडेंस कलेक्ट करने और उनकी जांच करने में मदद मिलेगी। आईजी अरविंद सक्सेना के मुताबिक इस वैन के जरिए गंभीर अपराधों में बैलिस्टिक ब्लड के साथ फिंगर प्रिंट कलेक्ट करने में सुविधा मिलेगी जिससे अपराधियों को सजा दिलाने में मदद मिलेगी। वहीं दूसरी ओर ट्रेफिक पुलिस द्वारा रोड सेफ्टी मंथ के अंतर्गत नागरिकों की सुरक्षा और जागरूक अभियान के तहत 5 रथों को रवाना किया गया। ये रथ जिले के विभिन्न इलाकों में जाकर आम नागरिकों यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के विषय में जागरूक करेंगे। वहीं दूसरी ओर इन रथों के माध्यम से लोगों को यातायात के नियमों‌ का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

बाइट-: अरविंद सक्सेना,आईजी,ग्वालियर

 

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM