हिट एंड रन मामले में कंटेनर चालक गिरफ्तार,
बुजुर्ग को टक्कर मारकर हुआ था फरार, बुजुर्ग की मौके पर मौत_सीसीटीवी कैमरे मे कैद हुई थी दुर्घटना।
एंकर-ग्वालियर के सिरोल थाना क्षेत्र के हाईवे पर एक बार फिर हिट एंड रन का मामला सामने आया है। जहां स्कूटी से जा रहे बुजुर्ग बलवीर यादव को बेकाबू कंटेनर के चालक ने तेजी और लापरवाही से अपना वाहन चलाते हुए कुचल दिया. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. यह पूरी घटना मेहरा टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. कंटेनर की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरों के अलावा अन्य स्रोतों से जानकारी हासिल की. इसके बाद पुलिस ने पीछा करके वाहन दुर्घटना का जिम्मेदार चालक इमरान खान और उसके कंटेनर को मुरैना से पकड़ लिया। उसके खिलाफ सिरोल थाने में दुर्घटना कार्य करने का मुकदमा दर्ज किया गया है.मृतक बलवीर सिंह यादव मोहनपुर के रहने वाले थे और सड़क किनारे गुमठी चलाते थे। वह सोमवार शाम को दुकान का सामान लेने के लिए बाजार आए थे. उनके बेटे दीपक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है कंटेनर नागालैंड में रजिस्टर्ड है।
