ग्वालियर के उटीला में हुए झगड़े में गैंगस्टर हरेंद्र राणा कनेक्शन उजागर,
कट्टे से हुए फायर_झगड़े का सीसीटीवी वायरल।
एंकर-ग्वालियर के उटीला में दो पड़ोसियों के बीच हुए झगड़े के बाद मारपीट और फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। हमलावरों में गैंगस्टर हरेंद्र राणा का ममेरा भाई भी शामिल बताया जा रहा है। आरोप है कि उसने मौके पर पहुंचकर पहले दूसरे पक्ष के साथ मारपीट की और फिर कट्टे से फायरिंग की मारपीट के बाद फायरिंग करते हुए हमलावरों का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वहीं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज किया और हमला करने वालों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
वीओ-दरअसल ग्वालियर के उटीला थाना क्षेत्र के रहने वाले आशीष पाठक ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पड़ोस में रहने वाले विवेक शुक्ला का गांव के ही कृष्णा जाट से विवाद हो गया था, जिसके दौरान दोनों के बीच मारपीट हुई थी। इसी विवाद का बदला लेने के लिए कृष्णा जाट अपने साथियों जितेंद्र जाट और विक्कू जाट के साथ गांव पहुंचा और विवेक शुक्ला के साथ मारपीट की। जब बदमाश विवेक शुक्ला से मारपीट कर रहे थे, तभी उसे बचाने पहुंचे आशीष पाठक पर आरोपियों ने कट्टे से फायरिंग कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.पुलिस जांच के दौरान घटनास्थल के रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे में हमलावर भागते हुए और कट्टा व बंदूक लहराते हुए एक्टिवा पर सवार नजर आए। फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कृष्णा जाट को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
बाइट-मनीष यादव,सीएसपी, ग्वालियर
