ग्वालियर में खूनी वारदात,
शादी से दो महीने पहले घर में घुसकर युवती की निर्मम हत्या
एंकर-ग्वालियर शहर के गिरवाई थाना क्षेत्र के छोटे बाबा की पहाड़ी के पास रहने वाली निशा कुशवाह की बेदर्दी से हत्या कर दी गई.उसकी गर्दन पर धारदार हथियार के कटने के निशान है। वही परिवार के लोगों का कहना है कि कान में पहने टॉप्स और अन्य सामान बदमाश इस वारदात के बाद ले गए हैं. घटना के समय निशा घर पर अकेली थी उसकी मां मजदूरी करने गई थी जबकि भाई भी अपने दोस्तों के साथ कहीं चला गया था. जब 5 बजे उसकी भाभी घर लौटी तो उसने दिशा को जमीन पर खून से लथपथ हालत में देखा. तो तुरंत अपनी सास को फोन किया. मृतका की लाश के पास ही एक तरफ रक्तरंजित पत्थर भी पड़ा हुआ था. हैरानी की बात यह है कि 2 महीने बाद ही निशा कुशवाह की शादी होने वाली थी. घर वाले शादी की तैयारियो में जुटे थे हालांकि पुलिस लूट की वजह से इस घटना की बात को पूरे तौर पर नहीं स्वीकार कर रही है लेकिन घटना के अन्य एंगल पर भी पुलिस काम कर रही है। फिलहाल मृतका की लाश को पोस्टमार्टम के लिए डेटड हाउस भिजवा दिया है छोटे बाबा की पहाड़ी इलाके में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है इस सनसनी खेज घटना को दिनदहाड़े अंजाम दे दिया गया और किसी ने हत्यारों को देखा तक नहीं।
बाइट-सुनीता कुशवाह, मृतका की माँ
बाइट- रवि कुशवाह,मृतका का भाई
बाइट- सुरेंद्रनाथ सिंह यादव,थाना प्रभारी,गिरवाई,ग्वालियर
