Headlines

सावधान_शहर में बिक रहा नकली सप्लीमेंट पाउडर_आयुष विभाग ने किया खुलासा

सावधान_ग्वालियर में प्रतिबंधित प्रोटीन पाउडर और नकली दवाओं का जखीरा बरामद_आयुष विभाग की कार्रवाई

जिम में सप्लीमेंट का सेवन करने वाले सावधान

ग्वालियर यदि आप वर्जिश करते हैं और शारीरिक सौष्ठव के लिए प्रोटीन सप्लीमेंट पाउडर का‌ सेवन करते हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि ग्वालियर में अमानक और सरकार द्वारा बैन आयुर्वेदिक सप्लीमेंट की सप्लाई धड़ल्ले से जारी है। जिम में मौजूद सप्लीमेंट इसका खुलासा उस समय हुआ जब प्रभारी जिला‌ आयुष डॉ भरत उज्जैनिया ने हुजरात मार्केट स्थित एक दवा की दुकान पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में 16 साल से प्रतिबंधित सप्लीमेंट पाउडर का जखीरा पकड़ा। भरत उज्जैनिया के मुताबिक यह कार्रवाई एक निजी आयुर्वेदिक दवा कंपनी की शिकायत के आधार पर की गई थी। प्रथम दृष्टया मामला कॉपीराइट एक्ट के उल्लंघन का है , दरअसल ग्वालियर में संचालित सत्यम फार्मेसी द्वारा शिवम् फार्मेसी के स्टोर पर द्वारा नकली सप्लीमेंट एडवांस्ड ग्रोथ पाउडर की पैकिंग करने और बेचने की शिकायत की गई थी जिसके बाद छतरी बाजार स्थित शिवम फार्मेसी पर कार्रवाई की गई तो वहाँ ड्रग कंट्रोलर विभाग द्वारा 2010 से प्रतिबंधित एडवांस्ड ग्रोथ पाउडर के लगभग 300 डिब्बे बरामद किए गए। सप्लीमेंट पाउडर की जांच कर उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया जा रहा है जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल देखना यह होगा कि ग्वालियर में जिस तरह से युवाओं में जिम का ट्रेंड बढ़ रहा है उससे लगता यही है‌ कि नकली सप्लीमेंट पाउडर के प्रोडक्शन करने वालों की तो बल्ले बल्ले होनी तय है।

बाइट -: डॉ भरत उज्जैनिया (प्रभारी जिला आयुष अधिकारी, ग्वालियर)

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM