कांग्रेस नेता के घर बदमाशों का तांडव_आधे घंटे से ज्यादा की लूटपाट

ग्वालियर कांग्रेस नेता के घर लूट की घटना_5 बदमाशों ने दिया लूट को अंजाम_घटना के CCTV आए सामने

ग्वालियर पुलिस की रात्रि गश्त को चुनौती देते हुए पॉश सोसाइटी में कांग्रेस नेता के घर बदमाशों ने धावा बोल दिया। 5-6 बदमाश घर में घुसे और करीब 35 मिनट तक अंदर रहे। पीड़ित परिवार का आरोप है कि बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लूट की। जबकि पुलिस इसे चोरी की वारदात मान रही है घटना के बाद सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें तीन बदमाश घर के दाखिल होते कैद हुए हैं। वही पुलिस ने देर रात चोरी का मामला दर्ज किया है।

वीओ- दअरसल सिरोल थाना क्षेत्र के गोकुलधाम एफ-1 निवासी कांग्रेस नेता रामकुमार पाराशर ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह पूरा परिवार कुल देवी की पूजा के लिए चिन्नोनी, मुरैना गया था। देर रात करीब 8 बजे घर लौटे और खाना खाकर सो गए। दिनभर की थकान के कारण नींद गहरी थी। तभी सोमवार मंगलवार की दरयानी रात 2 बजे के बाद इसी का फायदा बदमाशों ने उठाया बदमाश बाउंड्री की रेलिग फांदकर पोर्च में घुसे। उस समय वह पत्नी अर्चना के साथ कमरे में सो रहे थे। जबकि बेटा देवेश और बहू तान्य ऊपर की मंजिल पर थे। बदमाशों ने मेन गेट की कुंडी काटी और सीधे कमरे में घुस आए। खटपट की आवाज से नीद खुलने पर बदमाशों ने धमकी दी कि शोर मचाया तो जान से मार देंगे। इसके बाद अलमारी से करीब 20 तोला सोने के गहने और कमरे में रखी लाइसेंसी 315 बोर राइफल उठा ले गए। बदमाश पूरी तैयारी से आए थे। उन्होंने बेटे देवेश और बहू तान्या के कमरे की कुंडी बाहर से लगा दी और दोनों को बंधक बना लिया। बाहर चार्ज हो रहा मोबाइल और घड़ी भी जाते-जाते उठा ले गए। जब बदमाश भाग रहे थे और शोर मचाया तो बदमाशों ने फायरिंग भी की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। जब पुलिस ने सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज देखे तो तीन बदमाशों का मूवमेंट दिखाई दिया। पीड़ित फायरिंग की बात कह रहे हैं। लेकिन सर्चिग में खोखा नहीं मिला है। बदमाश दबे पांव घर में घुसे और सामान लेकर फरार हो गए इसलिए फिलहाल इसे चोरी की वारदात माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मंगलवार की देर रात फरियादी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।

बाइट- जयराज कुबेर- ASP ग्वालियर

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM