ग्वालियर पुलिस ने किया 6 लाख की लूट का खुलासा,
राजस्थान के व्यापारी से लूट करने वाले बदमाश माल समेत गिरफ्तार
ग्वालियर के कम्पू क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है.प्लाईवुड कंपनी के कर्मचारी से लूट करने वाले पांचों लुटेरों को पुलिस ने लूटी गई रकम सहित गिरफ्तार किया है. एवं घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन भी जब्त किया है. फरियादी के पूर्व परिचित द्वारा यह साजिश रची गई जिसमें पैसे की डिलीवरी के दौरान वारदात को अंजाम दिया गया.
वीओ-दरअसल फरियादी वासुदेव शर्मा जो की राजस्थान का रहने वाला है और हाल में ग्वालियर के महल गांव इलाके में रह रहा है द्वारा पुलिस को बताया गया कि उसके जीजा संदीप शर्मा का प्लाईवुड का व्यवसाय है, जिसमें वह पार्टियों से रुपये लेने-देने का कार्य करते हैं। 25 तारीख की शाम वह अलग-अलग पार्टियों से 5 लाख रूपये वसूली कर एमएलबी कॉलेज ग्राउंड पहुंचा था तभी बिना नंबर की स्कूटी पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे धक्का देकर बैग छीन लिया और फरार हो गए। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने जब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक संदिग्ध आरोपी बिट्टू को चिन्हित किया गया । पुलिस टीम द्वारा गुड़गांव पहुंचकर बिट्टू एवं उसके साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में बिट्टू ने हर्ष, राज शर्मा व दो अन्य के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि राज शर्मा पैसों के लेन-देन का कार्य करता है और उसका फरियादी से पूर्व में भी लेनदेन रहा है। राज शर्मा ने आरोपियों के साथ मिलकर यह योजना बनाई थी. लूट की वारदात के बाद जब आरोपियों ने पूरी राशि की गिनती की तो कुल रकम 6,85,000- रुपये निकली.पुलिस द्वारा पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई पूरी रकम बरामद की गई है.
बाइट-धर्मवीर सिंह,एसएसपी,ग्वालियर
