नई नकोर सड़क को बना दी पार्किंग_निगम प्रशासन की चुप्पी से हौसले बुलंद

शहर वासियों के सिविक सेंस का अनोखा नजारा

नागरिकों की सुविधा के लिए बनाई सड़क पर बना दी पार्किंग

 

नई नवेली सड़क पर ग्वालियर वासियों का सिविक सेंस…
ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में निर्माणाधीन सीवर लाइन के चलते एक तरफ की सड़क पूरी तरह बंद कर दी गई है। लेकिन आम जनता को असुविधा से बचाने के लिए सागरताल चौराहे से लेकर आनंद नगर तक की सर्विस रोड का डामरीकरण कर दिया गया। लेकिन हाय रे संभ्रात लेकिन बेशर्म नागरिक जो बिना डंडे के मानते ही नहीं और जिन्हें नियम कानून तोड़ने और खुद के अलावा सबको परेशान करने में मजा आता हो लो बिना अतिक्रमण करे कैसे रह सकते है। तो भैया नई नकोर सड़क पर आड़ी करके लगा दीं अपनी चार पहिया गाड़ियाँ है हिम्मत तो रोक कर दिखाओ वाली पोजीशन में। और तो और कुछ ने तो बाकायदा निर्माण सामग्री डालकय पूरा रास्ता ही बंद कर दिया तस्वीरें आपको आश्चर्यचकित कर देंगी क्योंकि ये हम हैं जो अपने अलावा किसी की परवाह नहीं करते देश की भी नहीं।


इस मामले को एक प्रमुख अखबार ने भी छापा लेकिन ढाक के वही तीन पात। खैर जो भी हो हम नहीं सुधरेंगे वाली तर्ज पर सागरताल से बहोड़ापुर तक एक तरफ की सर्विस रोड पर पक्की कच्ची दुकानें और टीनशेड से लेकर कुछ स्थानों पर पक्का निर्माण भी हो चुका है लेकिन इसमे बेचारे नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारी करें क्या
उनके हाथ में कुछ नहीं है क्योंकि यदि कार्रवाई करने आएँगे तो या तो जेब गर्म होगी या मंत्री जी कान गर्म कर देंगे तो भैया अपने तो कुछ नहीं कहते क्योंकि सबसे दुश्मनी ठीक नही पता नहीं कब कौन किस बात पर उखड़ जाए और फिर…… इसलिए भैया राम राम 🙏🏻🙏🏻

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM