होली पर मचेगी हुरियारों की धूम
होली के स्वागत में अनोखी पिचकारियां और रंगबिरंगे बाजार तैयार
एंकर-रंगों का महापर्व होली अब दस्तक दे चुका है ग्वालियर महानगर के सभी बाजारों में रंग बिरंगी दुकानें सज कर तैयार हो गई है, और होलिका दहन की तैयारी है.महाराज बाड़ा दौलतगंज हजीरा किला गेट एवं मुरार के प्रमुख मार्गों पर रंग एवं गुलाल की दुकान सज कर तैयार हैं जहां एक और पिचकारियों की बड़ी-बड़ी दुकाने लगी हुई है वही हाथ ठेलों पर छोटी पिचकारी एवं गुलाल की दुकान लगी हुई है गुलाल की खुशबू और रंगों की चमक से बाजार गुलजार हो उठा है इस बार बाजार में₹10 से ₹50 तक के गुलाल पैकेट उपलब्ध है वहीं₹25 से लेकर₹3000 तक की छोटी बड़ी और डिजाइनर पिचकारी ग्राहकों को आकर्षित कर रही है बच्चों के लिए कार्टून और टैंक वाली पिचकरिया एवं मुखोटे खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं एक दुकानदार ने बात करने पर बताया कि पिछले सालों के अपेक्षाकृत इस बार बाजार में बिक्री अच्छी चल रही है उन्होंने बताया जैसे-जैसे होली नजदीक आएगी बाजार में और रौनक बढ़ने की पूरी उम्मीद है तो फिलहाल बाजार तैयार है रंग तैयार है और इंतजार है तो बस होली के दिन का जब यह रंग हर चेहरे पर खुशियों की चमक बनाकर बिखरेंगे.
बाईट – व्यापारी
