Headlines

छात्रा अपहरण मामले में ग्वालियर पुलिस की बड़ी कामयाबी_किडनैपर को दबोचा_छात्रा भी बरामद

ग्वालियर पुलिस ने चंद घंटों में किया लॉ स्टूडेंट किडनैंपिंग केस का खुलासा_पिस्टल समेत आरोपी गिरफ्तार_छात्रा भी बरामद

 

ये है वो पिस्टल और मैगजीन जिसकी नोंक पर छात्रा की किडनैपिंग हुई

ग्वालियर में बुधवार को हुये लॉ छात्रा के अपहरण मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने अपह्रत छात्रा को सुरक्षित रिकवर करते हुए आरोपी जीतू तोमर को अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा है। पुलिस की 12 सदस्यीय विशेष टीम 500 से अधिक CCTV कैमरे खंगालते हुए आरोपी तक पहुंची। फिलहाल अपह्रत छात्रा के बयान के बाद घटना के वास्तविक कारण का खुलासा होगा। साथ ही आरोपी द्वारा अपह्रत छात्रा के साथ जारी किए वीडियो की भी टेक्नीकल जांच की जाएगी।

– दरअसल अपहृत छात्रा ग्वालियर के कम्पू थाना क्षेत्र के गुड़ी गुड़ा इलाके में रहने वाली है, कैंसर पहाड़िया स्थित महात्मा गांधी लॉ कॉलेज की सेकंड ईयर की छात्रा है। बुधवार को लगभग 03 बजे के करीब पुलिस को BALLB सेकेण्ड ईयर की छात्रा के दिनदहाड़े अपहरण की सूचना मिली थी। अपह्रत छात्रा के साथ मौजूद जूनियर छात्रा ने पुलिस को बताया था कि उसको धक्का देकर कार सवार बदमाश सीनियर छात्रा का अपहरण कर ले गए। घटना के बाद अपह्रत छात्रा की मां ने जीतू तोमर नाम के बदमाश पर अपहरण किये जाने का आरोप लगाया।जीतू पर अपह्रत छात्रा ने कुछ समय पहले ही छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कराया था,जिसके बाद जीतू तोमर जेल में रहा।वारदात के 03 दिन पहले ही जेल से जमानत पर वह रिहा हुआ था। ऐसे में छात्रा के साथ कोई अनहोनी घटती न हो इसको लेकर DGP के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस की 12 सदस्यीय विशेष टीम वारदात की छानबीन में जुट गई। इस दौरान 500 से अधिक CCTV खंगाले गए। ऐसे में पुलिस आरोपी जीतू तोमर तक पहुंची। अपह्रत छात्रा को आरोपी जीतू तोमर के साथ कानपुर उरई के बीच बस से पकड़ा।

– अपह्रत छात्रा को सुरक्षित रिकवर करने पर ग्वालियर SSP धर्मवीर सिंह यादव का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि यह बहुत संवेदनशील घटना थी, घटना को लेकर डीजीपी सर खुद मॉनिटरिंग कर रहे थे,इसके लिए एक विशेष टीम एडिशनल एसपी बेनीवाल और दो CSP नागेंद्र सिंह CSP रॉबिन जैन के नेतृत्व बनाई गई थी। यह टीम लगातार अपह्रत छात्रा को तलाश कर रही थी। उत्तर प्रदेश के उरई जालौन कानपुर झांसी बरेली में टीमें काम कर रही थी।टेक्निकल इनपुट 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरा देखने के बाद जानकारी मिली थी कि अपहरण में उपयोग की गई बिना नंबर की जो गाड़ी है वह उरई में देखी गई है,वहां भेज कर गाड़ी को कब्जे में लिया गया,वहां पर जानकारी मिली कि यह लोग उरई से लखनऊ पहुंचे हैं वही नाइट होल्ड किया था। इसके बाद यह बस के माध्यम से लखनऊ से इंदौर के लिए रवाना हुए थे,टीम सूचना मिलने के साथ ही एक्टिव थी,ऐसे में कानपुर और उरई के बीच में बस को चेक करने पर आरोपी जीतू तोमर और अपहृत छात्रा को सकुशल बरामद किया है।आरोपी जीतू तोमर की चेकिंग में एक अवैध पिस्टल भी मिली,जिसकी भी जांच की जा रही है कि यह हथियार उसके पास कैसे पहुंचा।एसएसपी यादव ने इस पूरी टीमवर्क कार्रवाई को बहुत ही सफल ऑपरेशन बताया।उन्होंने यह भी कहा कि इस ऑपरेशन में इंटर स्टेट कोऑर्डिनेशन पुलिस का बहुत बेहतर रहा जिसके चलते जल्द से जल्द सफलता मिल सकी,अपहृत छात्रा परिजनों के साथ आएगी तब उसके पुलिस स्टेटमेंट रिकॉर्ड करेगी उसके साथ ही स्टेटमेंट न्यायालय में भी दर्ज कराए जाएंगे,पूरे स्टेटमेंट होने के बाद घटना के वास्तविक कारण की स्थिति साफ हो सकेगी।SSP यादव ने घटना के बाद जारी वीडियो को लेकर भी बताया है कि वह किन परिस्थितियों में वायरल किया गया है उसकी प्रामाणिकता क्या है इसकी भी जांच की जाएगी। क्योंकि आरोपी वीडियो में कहता नजर आया है कि उसने अपहरण नही किया,छात्रा अपनी मर्जी से उसके साथ आई है। चुकी इसी आरोपी के खिलाफ अपह्रत छात्रा ने कुछ समय पहले ही छेड़छाड़ की FIR दर्ज कराई थी जिसके बाद आरोपी जीतू तोमर कक जेल भेजा गया था। उस समय भी आरोपी से अवैध हथियार बरामद हुआ था।ऐसे में किस परिस्थिति में यह वीडियो जारी हुआ है यह जांच का विषय है। इसके साथ ही SSP ने यह बताया है कि जीतू तोमर के साथ में जो अन्य आरोपी शामिल था उसे भी अरेस्ट कर लिया गया है।घटना में शामिल गाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है। अपहृत छात्रा के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बाइट- धर्मवीर सिंह यादव- SSP ग्वालियर

 

 

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM