Headlines

ग्वालियर में शादी के मंच पर चली गोलियाँ_दुल्हन के सामने शक्ति प्रदर्शन

ग्वालियर में दबंग दूल्हे की करतूत_स्टेज पर फायरिंग कर दिखाया टशन_पुलिस जांच में जुटी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दूल्हे को अपनी शादी में ‘दबंगई’ दिखाना भारी पड़ सकता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ स्टेज पर खड़ा है। लेकिन हाथ में फूलों का गुलदस्ता नहीं, बल्कि बंदूक है। मामला भितरवार के राधा-रानी मैरिज गार्डन का बताया जा रहा है। वीडियो में दूल्हा गगन रावत, दुल्हन मुस्कान के साथ स्टेज पर खड़ा होकर पंजाबी गानों की धुन पर एक के बाद एक कई राउंड हर्ष फायरिंग कर रहा है। रसूख दिखाने के चक्कर में कानून की धज्जियां कैसे उड़ाई जाती हैं, ये वीडियो उसका जीता जागता सबूत है। इतना ही नहीं, इस शादी में दिखावे का आलम यह था कि दूल्हा-दुल्हन की एंट्री भी फिल्मी स्टाइल में ट्रैक्टर पर हुई। ये तमाम वीडियो गगन और मुस्कान रावत की इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड किए गए, जिसके बाद ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। ये हाल, तब है…. हर्ष फायरिंग पर प्रतिबंध के बावजूद सरेआम हुई इस फायरिंग ने पुलिस प्रशासन को चुनौती दी है। वीडियो सामने आने के बाद भितरवार पुलिस हरकत में आई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अब देखना होगा कि सोशल मीडिया पर ‘दबंग’ बनने वाले इस दूल्हे पर पुलिस अब क्या एक्शन लेती है।

बाइट- सुधीर सिंह कुशवाह, टीआई, भितरवार थाना, ग्वालियर

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM