Headlines

भीम आर्मी नेता का काला कारोबार_जुआ शराब और देहव्यापार

ग्वालियर के डबरा में भीम आर्मी नेता का देह व्यापार के अड्डे का खुलासा_

होटल में संचालित अवैध कैसिनो भी पुलिस ने पकड़ा।

ग्वालियर के डबरा सिटी थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस ने टेकनपुर हाईवे पर चल रहे एक अवैध ठिकाने पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई में भीम आर्मी के एक नेता का नाम सामने आ रहा है, जिसके संरक्षण में यह गौरखधंधा फल-फूल रहा था। पुलिस ने मौके से नकदी, जुआरियों और अनैतिक कार्य में लिप्त महिला को गिरफ्तार किया है। ग्राम टेकनपुर पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित होटल बॉर्डर रिसॉर्ट पर यह कार्यवाही की गई है, होटल भीम आर्मी नेता प्रवीण घोरपडे द्वारा संचालित करवाया जा रहा था, पुलिस ने मौके से भीम आर्मी नेता को भी गिरफ्तार किया है।

बता दें कि मुखबिर की सूचना ग्वालियर से आए पुलिस फोर्स ने नेशनल हाईवे 44 टेकनपुर पर स्थित बॉर्डर रिजॉर्ट पर अचानक दबिश दी, छापेमारी के दौरान पुलिस ने जुआ खेल रहे लोगों से 15,000 रूपए की नगद राशि बरामद की है। पुलिस ने मौके से 10 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा है। इसके साथ ही, जिस्मफरोशी (अनैतिक देह व्यापार) के धंधे में संलिप्त एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का इस पूरे घटनाक्रम में कहना रहा है कि हमें लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि टेकनपुर हाईवे के पास भीम आर्मी नेता से जुड़े ठिकानों पर अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। रेड के दौरान 10 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया है और देह व्यापार की पुष्टि होने पर एक महिला की गिरफ्तारी हुई है। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस अवैध धंधे के तार और कहां-कहां जुड़े हैं और इसमें शामिल अन्य रसूखदारों की क्या भूमिका है।

बाइट-: 1 विक्रम परिहार / ग्रामीण टेकनपुर।

बाइट-: 2 विदिता डागर /अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर।

 

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM