Headlines

सड़कों पर जनता_बंगले में मंत्री_एसी में अफसर_सड़क पानी को लेकर आक्रोश में महिलाओं ने खोला मोर्चा

ग्वालियर विधानसभा में सड़क और पानी को लेकर सड़कों पर जनता_स्मार्ट सिटी के खोखले दावों की हकीकत

एंकर -: ग्वालियर विधानसभा के अधिकांश इलाकों में जनसमस्याओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर के बीच में स्थित घनी बस्ती घोसीपुरा सत्यनारायण की टेकरी इलाके में लोग सड़कों पर हैं। इसका कारण यह है कि यहाँ न तो चलने लायक सड़क है और न ही पीने के लिए पानी। यही वजह है कि आज कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शर्मा ने जब सरकार की खामियों के खिलाफ मोर्चा निकाला तो स्थानीय महिलाओं ने आगे बढ़कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अपनी आवाज बुलंद की। बता दें कि यहाँ की सड़क की महीनों से नहीं बनी है। सुनील शर्मा कहते हैं कि यहाँ सड़क की बदहाली की ये आलम है कि हर रोज दर्जनों लोग चोटिल होते हैं पानी की बात करें तो यहाँ पानी की आपूर्ति केवल 15 मिनट ही होती है।

भीषण गर्मी में पीने के पानी के लिए परेशान महिलाओं का आक्रोश और पीड़ा उस समय नजर आई जब बुजुर्ग महिला ने अपनी आपबीती सुनाई कि किस तरह वे इस गर्मी के मौसम में अपने बच्चों को पानी के लिए तरसता हुए देखती हैं लेकिन कुछ कर नहीं सकतीं क्योंकि सरकार बहरी है सुनती नहीं अफसर अंधे हैं देख नहीं पाते और नेता वोट लेने के बाद 5 साल‌ तक गायब हो जाते हैं।

 

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM