Headlines

सेना से बर्खास्त हुआ तो करने लगा आर्मी मैन के घरों में चोरी

एक अनोखा चोर जो केवल सैनिकों के घर चोरी करता था_आर्मी से बरखास्त है अंतर्राज्यीय चोर

ग्वालियर मुरार थाना क्षेत्र के मिलिट्री एरिया में तीन महीने पहले एक सैनिक के घर दिनदहाड़े चोरी करने वाला शातिर चोर पुलिस को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया चोर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर का रहने वाला अमरजीत शर्मा आर्मी से बर्खास्त सिपाही निकला है। खास बात यह है कि यह शातिर चोर सिर्फ आर्मी एरिया में रहने वाले सेना के जवानों के घरों को ही निशाना बनाता था। पुलिस ने आरोपी को जयपुर से ग्वालियर आते समय गिरफ्तार किया है। जिस पर हिमाचल के साथ उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी कई चोरी के मामले दर्ज हैं।

 

-दरअसल घटना 11 फरवरी की है। मुरार थाना क्षेत्र के कैंटोनमेंट मिलिट्री एरिया में रहने वाला सेना का एक जवान अपनी पत्नी को स्कूटी सिखाने गया था। इसी दौरान चोर ने उसके सूने घर का ताला तोड़ा और गहने व नगदी लेकर फरार हो गया। जब जवान वापस घर लौटा तो घर का ताला टूटा मिला। मिलिट्री एरिया जैसी सुरक्षित जगह में चोरी की वारदात से पुलिस और सैन्य अधिकारी गंभीर हो गए। मुरार पुलिस ने तुरंत दो टीमें गठित कर जांच शुरू की। पुलिस ने पूरे क्षेत्र के CCTV फुटेज खंगाले और मौके से फिंगरप्रिंट भी लिए। स्थानीय चोरों में आरोपी का सुराग न मिलने पर पुलिस ने दूसरे राज्यों के चोरों के रिकॉर्ड से संदेही के फुटेज और फिंगरप्रिंट का मिलान किया। मिलान के बाद आरोपी की पहचान हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर निवासी अमरजीत शर्मा के रूप में हुई। चोर की शिनाख्त के बाद पुलिस पार्टी उसकी तलाश में दो दिन पहले जयपुर गई थी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी वहां से निकल गया। पुलिस लगातार उसकी लोकेशन ट्रेस कर पीछा कर रही थी। आरोपी जयपुर से ग्वालियर की ओर ही आ रहा था। तभी पुलिस ने जाल बिछाया और जयपुर से ग्वालियर के रास्ते में उसे दबोच लिया। जब आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह आर्मी से बर्खास्त सिपाही है। वह चोरी की वारदात सिर्फ मिलिट्री या सेना वाले क्षेत्रों में ही करता था। उसे आर्मी एरिया की पूरी जानकारी थी इसलिए वह आसानी से जवानों के घरों को टारगेट करता था। पुलिस का कहना है कि अमरजीत अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का सदस्य है। उस पर हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई आर्मी एरिया में चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी के ग्वालियर आने के बाद सैनिक क्षेत्र में हुई चोरी के साथ शहर की अन्य चोरियों का भी खुलासा हो सकता है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि उसने ग्वालियर में और किन किन जगहों पर वारदात की है। साथ ही चोरी का माल कहां ठिकाने लगाया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद कई और वारदातों के खुलासे हो सकते हैं।

बाइट-जयराज कुबेर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,ग्वालियर

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM