ग्वालियर के मॉल में अवैध बीयर बार का संचालन_आबकारी विभाग की रेड से अवैध धंधे का खुलासा
ग्वालियर में अवैध रूप से शराब परोसने और बेचने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है,कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान डीडी मॉल स्थित एक रेस्टोरेंट से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया।
वीओ- दरअसल ग्वालियर में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री, संग्रहण और परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है,इसी कड़ी में मुखबिर से सूचना मिलने पर आबकारी विभाग की टीम ने साइंस कॉलेज, मॉडर्न हाई स्कूल, शिवपुरी लिंक रोड और डीडी मॉल क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान डीडी मॉल स्थित DND रेस्टोरेंट में तलाशी ली गई, जहां से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई।जब्त की गई शराब में ब्लेंडर्स प्राइड व्हिस्की, सिग्नेचर व्हिस्की, रेड लेबल व्हिस्की, किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बीयर, किंगफिशर अल्ट्रा मैक्स और बडवाइजर बीयर जैसे कई ब्रांड शामिल हैं,आबकारी की इस कार्यवाई में कुल मिलाकर लगभग 70 बल्क लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई है,मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया। आबकारी की टीम ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।वहीं साइंस कॉलेज और शिवपुरी लिंक रोड के आसपास स्कूलों के नजदीक संचालित होटल और ढाबों में शराब पिलाने वालों के खिलाफ भी मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 36(A) के तहत कार्रवाई की गई,ग्वालियर कंट्रोल रूम प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश तिवारी
आबकारी विभाग का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और स्कूल-कॉलेजों के आसपास अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बाइट- राजेश तिवारी- जिला आबकारी अधिकारी,ग्वालियर
