ग्वालियर के सागरताल इलाके में लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग,
एक मकान को भी लिया चपेट में_बच्चों महिलाओं की जान पर बनी
: ग्वालियर के सागरताल इलाके में स्थित एक फर्नीचर के गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों का माल जलकर खाक हो गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक सुबह लगभग 4:30 बजे लकड़ी के गोदाम में आग लगी जिसके बाद आग ने बगल के मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस अग्निकांड में कोई भी हताहत नहीं हुआ। वहीं मकान में लगे एयरकंडीशन अलमारी फ्रिज डबल बेड बिस्तर कपड़े और रूपए भी जलकर खाक हो गए थे। मकान मालिक ज्ञान सिंह यादव ने बताया कि गोदाम से सटे मकान में बच्चे सो रहे थे जब आग ऊपर के कमरे में पहुंची तो अफरातफरी मच गई और बच्चों को बालकनी से नीचे फेंक कर बचाया जा सका। वहीं सुबह आग की सूचना पर पहुँचे कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह तोमर ने गोदाम और मकान में हुए नुकसान का जायजा लिया और हर संभव मदद करने की बात कही। वहीं उन्होंने प्रशासन से पीड़ितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। हालांकि अभी तक कोई भी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है जिससे मदद मिलने की गुंजाइश कम ही नजर आती है।
