Headlines

नलों में पानी नहीं तो गुस्साए लोगों ने फोड़े मटके_कांग्रेस का मिला साथ

ग्वालियर में कांग्रेस का मटका फोड़ प्रदर्शन,

अमृत योजना की लाइन में पानी गायब।

ग्वालियर की 45 डिग्री के जानलेवा तापमान और भीषण गर्मी में शहर में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं और ये हम नहीं कह रहे ये तस्वीरें बयान कर रही हैं कि करोड़ों की अमृत योजना में पूरे शहर में पानी की लाइन बिछाए जाने के बावजूद लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा और यही वजह है कि इस भीषण गर्मी में गुस्साए लोग खाली मटके फोड़ने पर मजबूर हैं। वार्ड क्रमांक 13 स्थित कोटा वाला मोहल्ला के स्थानीय लोगों के मुताबिक यहाँ अमृत योजना की लाइन आने के बाद भी सालों से पीने का पानी‌ नहीं है।अब हालात ये हैं कि लोग मकान खाली करने पर विचार कर रहे हैं। कांग्रेस ने इस मुद्दे को बखूबी भुनाया और कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शर्मा ने कोटा वाला मोहल्ला पहुंच कर प्यासे नागरिकों के समर्थन में धरना प्रदर्शन कर डाला। सुनील शर्मा ने शासन प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पानी की समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो निगम मुख्यालय का घेराव किया जाएगा।

बाइट-: सुनील शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस

बाइट -: स्थानीय युवक

बाइट-: स्थानीय महिला।

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM