ग्वालियर, सगे दादा ने रिश्तों को किया कलंकित,
शराब पीकर अपनी ही पोती के साथ गंदी हरकत को दिया अंजाम।
देखिए आखिर क्यों दादा बना हैवान…?
ग्वालियर में रिश्तों को तार तार कर एक 60 वर्षीय दादा ने अपनी ही पोती से गंदी हरकत की है । 12 साल की मासूम को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर दादा अपनी पोती से गलत हरकत करता था शोषण का यह सिलसिला बीते 4 महीने से चल रहा था। स्कूल की छुट्टियां होने पर जब बच्ची सूरत में अपनी माँ के पास पहुंची तब दादा की हरकत के बारे में बताया। यह जानकर मां सीधे थाने पहुंची। सूरत पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए केस डायरी ग्वालियर के जनकगंज थाने भेजी है.ग्वालियर पुलिस ने रविवार को FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अभी फरार बतया गया है।
दरअसल ग्वालियर की रहने वाली 37 वर्षीय शिकायतकर्ता फिलहाल गुजरात के सूरत शहर में एस्ट्रोलॉजर है। उसकी शादी 2012 में ग्वालियर के एक व्यापारी के साथ हुई थी। दो साल बाद बेटी पैदा हुई.पारिवारिक विवाद के चलते 20 अक्टूबर 2023 को कोर्ट से दोनों का तलाक हो गया। पिता को कस्टडी मिलने की वजह से बेटी ग्वालियर में रहकर पढ़ाई कर रही है। परिवार में पिता और दादा-दादी हैं। मार्च महीने में स्कूल में गर्मी की छुट्टियां शुरू होने पर एस्ट्रोलॉजर ग्वालियर आई। फ्लाइट से बेटी को सूरत ले गई। यहां 12 साल की बेटी ने तीन दिन बाद रो – रो कर माँ को जो हकीकत बयान की, उसे सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई।नाबालिग ने रोते हुए अपनी मां को बताया कि ग्वालियर वाले घर में दादा पिछले चार महीने से उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहे हैं। दादू शराब पीने के बाद मुझे नींद से जगाते थे। वे मुझे जबरन अपने साथ सुलाते थे। अपनी गोद में बैठाते थे और मेरे टी-शर्ट में हाथ डालकर गलत तरीके से छूते थे। दादू अपने मोबाइल में गंदी फिल्में दिखाते थे और कहते थे कि तुम ये सब सीखो, तुम बड़ी हो रही हो। जब उसने विरोध किया तो दादा ने उसे बुरी तरह डराया-धमकाया। कहा- यह बात अगर घर में किसी को भी बताई, तो मैं तुम्हें जान से मार दूंगा। इसी डर की वजह से मासूम ने किसी को कुछ नहीं बता सकी। बेटी की तकलीफ जानकर मां सीधे पुलिस थाने पहुंची और अपने ससुर के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। ASP जयराज कुबेर का कहना है कि गुजरात के सूरत से जीरो पर एफआईआर आई है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
बाइट-जयराज कुबेर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर
