क्या सचमुच पीड़ित थी एसपी ऑफिस में खुद पर पेट्रोल छिड़कने वाली महिला…?
पेट्रोल डालकर पुलिस पर दबाव बनाने वाली महिला की बहन और पड़ोसियों का खुलासा,
सुनकर चौंक जाएँगे आप।
ग्वालियर में पिछले दिनों पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँच कर खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या की कोशिश करने वाली महिला के मामले में नया मोड़ आया है। महिला की बहन पड़ोसियों ने पेट्रोल छिड़कने वाली महिला पर गुंडागर्दी और दबंगई के गंभीर आरोप लगाए हैं। पड़ोसियों का कहना है कि महिला मोतीझील के पास एक पहाड़ी पर किराए से रहने आई है। लेकिन इसके यहांं पर जो लोग आते हैं वह शराब पीकर हर रोज गुंडागर्दी करते हैं वहीं दूसरी ओर इस महिला की बहन ने बताया कि महिला उस पर दबाव डालने के लिए झूठा आरोप लगा रही है जबकि मैंने उसे अपना ऑटो किराए पर दिया था। लेकिन उसकी नीयत में खोट आ गया और उसने किराया देने से मना कर दिया मजबूरन मुझे अपना ऑटो वापिस लेना पड़ा। महिला द्वारा आत्महत्या की धमकी देने के वीडियो भी सामने आए हैं। पड़ोसियों का कहना है कि हमने इस महिला की शिकायत कई बार पुलिस से की लेकिन पुलिस हमारी नहीं सुनती। थाना परिसर में यहाँ रहने वाली सभी महिलाएं शिकायत दर्ज कराने पहुंची थीं लेकिन वहाँ पुलिस वालों ने हमारी एक नहीं सुनी हमने इसका वीडियो भी बनाया था। मामला जो भी हो लेकिन बड़ा सवाल यह उठता है कि इन गरीब असहाय और कमजोर वर्ग को न्याय देने में पुलिस का उदासीनता भरा रवैया कहीं न कहीं पुलिस के नियम कानूनों के विपरीत नजर आता है। वहीं इनकी जगह कोई धनाढ्य या रसूखदार व्यक्ति होता है तो शायद पुलिस तंत्र अतिसक्रिय हो जाता है।
