Headlines

MPCCI Election में पारस जैन ने भरा नामांकन_Chamber में युवाओं को मिलेगी तरजीह

ग्वालियर, MPCCI चुनाव में व्हाइट हाउस के प्रत्याशी पारस जैन का शंखनाद,
व्यापारियों के हैरेसमेंट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,
चैम्बर में युवा व्यापारियों को मिलेगा मौका।

ग्वालियर में मध्यप्रदेश चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का इस बार का चुनाव ऐतिहासिक होने जा रहा है इसकी एक बड़ी वजह है कि चैम्बर के दो हाउस में से एक यानि क्रिएटिव हाउस ने अपना अध्यक्ष प्रत्याशी नहीं उतारा है लेकिन सबसे ताकतवर माने जाने वाले व्हाइट हाउस में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को लेकर दो-फाड़ के बीच दोनों ही अध्यक्ष पद के प्रत्याशी व्हाइट हाउस से ही मैदान में हैं। एक हैं पारस जैन जिन्हें व्हाइट हाउस की कार्यकारिणी ने अधिकृत किया है तो दूसरे वे हैं जिन्होंने अध्यक्ष रहते हुए व्हाइट हाउस से बगावत की और एक बार फिर मैदान में आ गए हैं। आज व्हाइट हाउस के प्रत्याशी पारस जैन ने अपना नामांकन भरा है पारस जैन मुरार के व्यवसायिक घराने से आते हैं व्यापारी वर्ग में दबंग माने जाने‌ वाले पारस का रोड मैप औद्योगिक और व्यापारिक क्षेत्र में युवाओं को आगे लाना है उनका मानना है कि युवा वर्ग ही देश की रीढ़ है वहीं उनका कहना है कि मैं व्यापारियों के हितों के लिए हमेशा से ही संघर्ष करता रहा हूँ और यही वजह है कि मुझे चैम्बर के सभी सदस्यों के साथ आम व्यापारी का भी भरपूर समर्थन हासिल हो रहा है।

ग्वालियर में मध्य प्रदेश चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज मैं आज व्हाइट हाउस के प्रत्याशियों ने भगवान अचलेश्वर महादेव पर अभिषेक कर निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपने-अपने नामांकन प्रस्तुत किये इसके पूर्व व्हाइट हाउस के सभी पदों के प्रत्याशियों ने अपने-अपने समर्थकों के साथ अचलेश्वर महादेव मंदिर पर एकत्रित हुए एवं वहां पर अभिषेक किया अभिषेक करने के उपरांत सभी प्रत्याशी ढोल नगाड़ों के साथ एवं आतिशबाजी करते हुए निर्वाचन कार्यालय पहुंचे एवं वहां पर अपने-अपने नामांकन प्रस्तुत किये इस अवसर पर व्हाइट हाउस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी वरिष्ठ समाज सेवी पारस जैन ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यदि हमारी टीम चुनाव जीतकर आती है तो हमारी सबसे पहली प्राथमिकता चेंबर ऑफ कॉमर्स के पास जो जमीन पड़ी हुई है उस पर नवीन चैंबर भवन का निर्माण कराया जाएगा वही व्यापारियों की छोटी से छोटी बड़ी से बड़ी समस्याओं का तुरंत निराकरण किया जाएगा और जो ग्वालियर में आईटी पार्क है उसको डेवलपमेंट करके आईटी सेक्टर के छात्रों को रोजगार दिया जाएगा उन्होंने कहा कि हमारी टीम चेंबर को नया आयाम और नई ऊंचाई देगी यही हमारा संकल्प है

पारस जैन प्रत्याशी अध्यक्ष पद

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM