Headlines

Neet में फिर बड़ा फर्जीवाड़ा_Exam देने के बाद भी छात्र अनुपस्थित

Neet में फिर बड़ा खुलासा_Exam देने के बाद भी कर दिया अनुपस्थित_बच्चों के भविष्य बर्बाद कर रहा NTA

क्या बीतेगी आपके बच्चे पर जब आपका बेटा नीट का पेपर देने जाए उसे प्रवेश मिले प्रश्नपत्र भी मिल‌ जाए और वह बड़े अच्छे से पेपर भी दे दे और फिर जब वह पेपर देकर बाहर आए तो एनटीए प्रबंधन उसे फरमान सुना दे कि आपने एक्जाम दिया ही नहीं आप तो आए ही नहीं और आप अनुपस्थित हैं

अपने लीकपोल को लेकर लगातार विवादों में‌ रहने वाली नीट परीक्षा और इसे संचालित कराने वाली एजेंसी एनटीए पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगे हैं ग्वालियर के रहने‌ वाले एक छात्र द्वारा नीट का री एक्जाम देने के बाद भी उसे अनुपस्थित करार दे दिया गया है। जबकि छात्र ने परीक्षा केंद्र पर जाकर बाकायदा अपना रोल नंबर दिया अपना आधार कार्ड वैरीफाई कराया और फिर पर्यवेक्षकों ने उसे परीक्षा में बैठने दिया लेकिन जब वह परीक्षा देकर बाहर आया तो उससे तुगलकी फरमान सुना दिया कि आपके आधार का बायोमेट्रिक वैरीफिकेशन नहीं हो पा रहा इसलिए परीक्षा देने के बाद भी आप अनुपस्थित हैं। यही नहीं जब मौके पर पहुंचे उसके पिता ने एनटीए के पर्यवेक्षक का द्वारा की जा रही इस मनमानी का विरोध किया तो उन्हें भी धमका कर एक आवेदन लिखवा लिया कि यदि वैरीफिकेशन पूर्ण नहीं होता है तो इसकी जिम्मेदारी मेरी होगी। जबकि इस छात्र ने पिछले महीने ही नीट का एक्जाम दिया था जिसमें आधार समेत सभी आवश्यक वैरीफिकेशन हो‌ चुके थे और आधार का अपडेशन भी 17 वर्ष के बाद ही होता है। अब इस छात्र ओवेश खान और इसके परिजनों को नहीं मालूम कि कहाँ गुहार लगाएँ किससे बात करें और कौन सुनेगा। बड़ा सवाल यह है कि डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले हजारों लाखों स्टूडेंट जो इतनी मेहनत मशक्कत करते हैं कि अपने परिवार अपने खानदान का नाम रोशन करेंगे और मानवता की सेवा करेंगे लेकिन ऐसे छात्रों के सपनों को तोड़ने का अपराधी कौन है क्या सरकार जिसके तमाम संसाधनों के बावजूद एनटीए जैसी एजेंसियां अपनी मनमानी करने में कामयाब हो जाती हैं। और युवाओं के साथ देश का भविष्य भी बर्बाद कर देती हैं।

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM