सबको हिन्दुओं की तरह एक ही शादी करनी पड़ेगी
एक देश एक विधान एक प्रधान इसी महीने से होगा लागू_ डॉ मोहन यादव सीएम मध्यप्रदेश
अपने एक दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुँचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में पहली बार हिन्दू धर्म के दो सदस्यों को शामिल करने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लागू वक्फ बोर्ड के कानून को दिया है।उनका कहना है कि प्रधानमंत्री जी द्वारा जारी कानून के प्रावधान के अंतर्गत हम अपने वक्फ बोर्ड में बाकी बंधुओं को रख सकते हैं इसका उदाहरण बना है मध्यप्रदेश। वहीं यूसीसी को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे संतोष है कि मध्यप्रदेश वो धरती बन गई है इसी एक देश एक विधान और एक प्रधान इस कल्पना को लेकर आजादी के बाद पहला बलिदान दिया जिन्होंने बलिदानी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में 125वीं जयंती पर हमने संकल्प किया है कि वो चाहे किसी भी धर्म का हो उसे एक ही विवाह करना होगा बहनों के लिए अनुकूलता लाना हमारा प्रयास है।
वहीं दूसरी ओर उन्होंने शिवपुरी में अडानी इंटरप्राइजेज की डिफेंस यूनिट को लेकर कहा कि ग्वालियर चम्बल से हम देश के स्वाभिमान की रक्षा करेंगे। विभिन्न उद्योगों द्वारा हम विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रहे हैं।
बाइट-: डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन
