ग्वालियर,महेंद्र यादव के बंगले से वकील को मिली बाबा ग्रुप के गुर्गे की धमकी,
डायल 112 के ड्राइवर के समर्थन में आया बाबा ग्रुप,
बड़ा सवाल- क्या गंगाधर ही शक्तिमान है…?
हमारे शहर में एक अधिवक्ता हैं युवा हैं जोश से भरे हुए हैं गलत होता हुआ देख नहीं पाते और उड़ता तीर लेने के लिए सीधे सांपों के बिल में घुस जाते हैं भले ही साँप छोड़ो बिच्छू के काटे का मंत्र भी बेचारे नहीं जानते। या हो सकता है कि जानते भी होंगे लेकिन इतना तय है कि इस बार इन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के खासमखास महेंद्र सिंह यादव के भी खासमखास बाबा ग्रुप के एक कथित गैंगस्टर से पंगा ले लिया है। इसकी एक छोटी सी झलक आपने खबर की शुरूआत में सुनी ही होगी। खास बात यह कि ये अधिवक्ता जिनका नाम आशुतोष दुबे है जो कभी आपको सड़क के गड्ढों के पास अकेले बैठे नगर निगम के खिलाफ बिगुल फूंकते नजर आएँगे तो कभी अवैध रेत परिवहन के खिलाफ प्रशासन को आईना दिखाते नजर आएंगे। लेकिन इस बार इन्होंने जैसे ही मुख्यमंत्री के खासमखास महेंद्र यादव के खास गुर्गे शहर के माफिया गिरोह बाबा ग्रुप के खासमखास 112 पुलिस मोबाइल के ड्राइवर को उसकी ड्यूटी उसका फर्ज का एहसास दिलाना चाहा तो यादव समाज के इस वाहन चालक के समर्थन में यादव समाज को समर्पित बाबा ग्रुप और उसके गुर्गों ने सीधे मुख्यमंत्री के यादव बंधु महेंद्र यादव के नाम पर धमकी दे डाली और बोल दिया इस वकील को कि तू मिल फिर तेरी मां….
इसके आगे बोलना पत्रकारिता के साथ यादव समाज के बंधुओं का भी अपमान होगा। इसलिए भैया अधिवक्ता महोदय को हमारी यही सलाह है कि यदि आपके पास सांप काटे का मंत्र नहीं है तो कृपया बिल में भी हाथ न डालें वैसे भी आजकल लोग जरा सी बात पर बिलबिला जाते हैं।
