Headlines

ग्वालियर में 70 करोड़ का धोखा_शासन प्रशासन और नेताओं के मकड़जाल में उलझी जनता

जनता के साथ किसने किया 70 करोड़ का धोखा,

दो बार लोकार्पण_दो मुख्यमंत्रियों के झूठे दावों की खुली पोल,

कौन है इस फ्रॉड का जिम्मेदार…

?

देखिए Exclusive Report

ग्वालियर में जिला प्रशासन परिवहन विभाग और जनप्रतिनिधि तीनों ही आम जनता को धोखा दे रहे हैं और यह हम नहीं कह रहे हैं यह तस्वीरें बयान कर रही हैं जिस तरह से 2 साल पहले बना आईएसबीटी अब तक शुरू नहीं हो पाया है। दो बार दो मुख्यमंत्री इसका लोकार्पण कर चुके हैं लेकिन बावजूद इसके ना तो बस संचालक और ना ही प्रशासन को 70 करोड़ की लागत से बने इस नए बस स्टैंड की चिंता है। बता दें कि हजीरा चौराहे पर एक बोर्ड लगा है जिसमें लिखा है कि 15 जून से आईएसबीटी से भिंड और मुरैना के लिए बसें संचालित होगी लेकिन जब आम जनता वहाँ पहुंचती है तो उसे मिलता है सिर्फ और सिर्फ धोखा जो प्रशासन के द्वारा दिया जा रहा है। कहा जाता है कि नेता झूठ बोलते हैं लेकिन यहां तो प्रशासन ही लिखित में झूठ का माया जाल फैला रहा है जिसमें आम जनता फंसकर रह गई है। के लिए बसें यहां से गुजरती तो है लेकिन आईएसबीटी के अंदर नहीं आती और ना ही आईएसबीटी के बाहर बसें रुकती हैं क्योंकि यहां प्रशासनिक धोखाधड़ी के शिकार एक दो यात्री आते भी हैं तो आईएसबीटी प्रबंधन को कोस कर चले जाते हैं। देखिए ungali.in कि यह एक्सक्लूसिव रिपोर्ट।

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM