पुलिस कट्टा कारतूस और डायल 112 के कनेक्शन पर बड़ा खुलासा,
इनने ही रखा कट्टा_कारतूस कहाँ हैं_एक आरोपी गायब।
पुलिस का नाम सुनते ही एक भरोसा और विश्वास सा मन में जाग जाता है कि पुलिस हमें न्याय दिलाएगी हमारी मदद करेगी और क्यों न हो जब भी आप या आपके अपने किसी परेशानी में होते हैं सबसे पहले आप पुलिस के पास ही जाते हैं और पुलिस हमें सुरक्षा देती भी है। लेकिन तब क्या हो जब यही पुलिस ले दे कर बदमाशों के साथ मिल जाती है और आपकी यानि आम जनता की सुरक्षा के साथ समझौता कर लेती है। ऐसा ही वाकया नजर आया एक सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में जहाँ एक मुरार थाना अंतर्गत आने वाली एक एफआरबी यानि पुलिस वाहन में बैठे दो आरोपियों में एक को गायब कर दिया गया। और गिरफ्तारी दिखाई गई सिर्फ एक आरोपी की। मामला बेहद पेचीदा और दिमाग हिलाने वाला था क्योंकि वीडियो में पुलिसकर्मी ने जब आरोपी से पूछा कि कट्टा कहाँ से लाया तो उसने बिना डरे जवाब दिता कि इनने रखा है। अब ये इनने कौन है क्या पुलिसकर्मी जिन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार किया या फिर वो जिन लोगो ने इन आरोपियों की शिकायत की थी। हालांकि ऊँगली डॉट इन इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
वहीं दूसरी ओर इस मामले मे कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है लेकिन ये तय है कि अक्सर विवादों में रहने वाले मुरार थाने की अपराधों पर लगाम लगाने वाली कार्रवाइयों से ग्वालियर पुलिस की कार्यप्रणाली ढेर सारे सवाल उठ खड़े हुए हैं।
