ग्वालियर में कांवड़ भरने जा रहे कावड़ियों पर हमले के बाद दो थानों का घेराव,
पुलिस प्रशासन ने सम्हाला मोर्चा,घंटों तक सड़क पर जाम की स्थिति
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के जगनापुरा अंतर्गत आने वाले मेवाती मोहल्ले में कांवड़ियों से हुए मामूली विवाद ने उस समय उग्र रूप ले लिया जब कांवड़ियों के रास्ते में आर्टिगा कार से टकराने को लेकर जमकर मारपीट हो गई। कांवड़ियों के साथ समुदाय विशेष के लोगों द्वारा जानलेवा हमले की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फ़ैल गई जिसके बाद कांवड़ियों के साथियों और हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बहोड़ापुर थाना घेरा लिया और सड़क पर चक्का जाम कर दिया। लगभग तीन घंटे तक पूरी जेल रोड उपद्रवियों के कब्जे में रही इस दौरान थाना प्रभारी आलोक परिहार और पुलिस लाइन के आरआई रंजीत के साथ भारी पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। काफी मशक्कत और समझाइश के बाद उपद्रवी बहोड़ापुर थाने के किलागेट थाने के लिए रवाना हुए क्योंकि बहोड़ापुर पुलिस का कहना था कि ये मामला किलागेट थाना क्षेत्र का है इसलिए कायमी भी वहीं होगी। किलागेट थाने पर भी हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर मौजूद सीएसपी नागेंद्र सिकरवार और 5 थानों के थाना प्रभारियों ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाइश देकर एफआईआर करने का भरोसा दिलाया तब जाकर हंगामा शांत हुआ। वहीं दूसरी जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम प्रदीप शर्मा और एडिशनल एसपी सुजावल जग्गा ने किलागेट थाने पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया। एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में कायमी की गई है। वहीं दूसरी ओर कांवड़ियों के परिजन और हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के विरुद्ध एनएसए की धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
बाइट-: मनोज यादव (परिजन)
बाइट-: फरियादी
बाइट-: आलोक परिहार थाना प्रभारी बहोड़ापुर
बाइट-: प्रदीप शर्मा एसडीएम ग्वालियर
बाइट-: सुजावल जग्गा एडीशनल एसपी ग्वालियर
