ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जहर खाकर पहुँचा प्राॅपर्टी डीलर,
पुलिस को कहा मैंने जहर खा लिया तो मची अफरातफरी
ग्वालियर में सूदखोरों के कर्ज और प्रताड़ना से तंग आकर ग्वालियर के एक कांग्रेस नेता ने सोमवार दोपहर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जहर खाकर जान दे दी। मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट में 9 सूदखोरों के नाम लिखे हैं जो उसे लगातार परेशान कर रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर स्थित SP कार्यालय की है।
दअरसल मृतक की पहचान 48 वर्षीय राजेश राजपूत, निवासी लक्ष्मीगंज के रूप में हुई है। राजेश प्रॉपर्टी कारोबारी थे और पिछले 25 सालों से कांग्रेस से जुड़े थे। वह जिला महामंत्री का पद भी संभाल चुके थे। आज सोमवार दोपहर करीब 12 बजे के बाद राजेश अपनी फरियाद लेकर SP कार्यालय पहुंचे। कार्यालय के बाहर ही उन्होंने सल्फास की दवा खा ली। थोड़ी देर में उन्हें उल्टियां होने लगीं। मौजूद पुलिसकर्मियों ने जब हालचाल पूछा तो राजेश ने बताया कि उसने जान देने के लिए जहर खाया है। तत्काल पुलिसकर्मी उसे अपनी गाड़ी से 1000 बिस्तर अस्पताल के पॉइजन वार्ड लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद राजेश को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने राजेश की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें 9 सूदखोरों के नाम लिखे हैं। आरोप है कि यह सभी लोग लंबे समय से ब्याज के लिए राजेश को प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है और नामजद लोगों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजेश पर कर्ज का भारी दबाव था। सूदखोर आए दिन धमकी देते थे मारपीट पर उतारू हो जाते थे। जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस सुसाइड नोट में लिखे नामों के आधार पर सभी 9 लोगों से पूछताछ करेगी। प्रॉपर्टी लेनदेन और कर्ज के दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं। इस घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने सूदखोरों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सुसाइड नोट में लिखा है कि
“” मैं आत्महत्या कर रहा हूं जिन लोगों की वजह से जिनके नाम में नीचे लिख रहा हूं इन लोगों ने मुझको बहुत परेशान किया है इन लोगों से पैसे लिए थे जिसका मैं बरसों से ब्याज दे रहा हूं जितनी रकम ली थी उसके कई गुना रकम ले चुके हैं। मुझको बहुत गाली देते हैं मुझको बहुत बेइजित करते हैं। मेरे घर वालों को परेशान करते है इसलिए मैं आत्महत्या कर रहा हूं उन लोगों के नाम इस प्रकार है पप्पू उर्फ काली चरण, राजकुमार घुरैया, भारत गुर्जर, दर्शन, विक्रम गुर्जर, रुस्तम सिंह गुर्जर, राजेंद्र सिंह गुर्जर, कुलदीप यादव और एक अन्य गुर्जर है। “”
बाइट-रविंद्र सिंह चौहान- कांग्रेस नेता-(सूदखोरों के कर्ज और प्रताड़ना से तंग आकर ग्वालियर के एक कांग्रेस नेता ने सोमवार दोपहर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जहर खाकर जान दे दी। मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट में 9 सूदखोरों के नाम लिखे हैं जो उसे लगातार परेशान कर रहे थे। कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने सूदखोरों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।)
बाइट-अमर सिंह सिकरवार – CSP ग्वालियर-(पुलिस अधीक्षक कार्यालय में राजेश राजपूत नाम का व्यक्ति पहुंचा था उसे उल्टियां होने लगी तत्काल पुलिस अस्पताल लेकर आई जहां डॉक्टरों ने ऐसे मदद घोषित कर दिया है बताया जा रहा है प्रॉपर्टी का काम करता है कांग्रेस नेता भी है पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जहर खाया था आगे की कार्रवाई की जा रही है।)
