प्रधानमंत्री के नाम को लगा रहे पलीता_पीएम आवास में समस्याओं का अंबार

पीएम आवास योजना में पानी को तरसे रहवासी

गरीबों के सस्ते आवास में समस्याओं का अंबार

ग्वालियर के प्रधानमंत्री आवास में गरीबों साथ छल

पीने के पानी, सुरक्षा,बिजली गायब_नगर निगम प्रशासन और ठेके

ग्वालियर में हाल में ही बने‌ प्रधानमंत्री आवास के रहवासी पिछले कई दिनों से प्यासे रहने को मजबूर हैं। पिछले कई दिनों से पीने का पानी नहीं मिलने के कारण आज प्रधानमंत्री आवास के सभी रहवासी सड़क पर उतर आए। नगर निगम प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लग रहे यह लोग पिछले चार-पांच दिनों से प्यासे हैं और नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह लोग मेंटेनेंस चार्ज और पानी का बिल नहीं भरते हैं लेकिन अधिकारियों को कोई यह कैसे बताए कि इन गरीबों ने प्रधानमंत्री आवास में अपना आशियाना बनाने के साथ ही ठेकेदार को मेंटेनेंस चार्ज भी दिया था। तो मेंटेनेंस समेत सभी सुविधाओं की जिम्मेदारी वर्तमान में इस परियोजना की ठेकेदार कंपनी की बनती है। वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद पी पी शर्मा के मुताबिक मानपुर फेस 2 के प्रधानमंत्री आवास अभी तक नगर निगम के हैंडओवर नहीं हुए हैं लेकिन बावजूद इसके डोर टू डोर कचरा वाहन साफ सफाई को लेकर हर एक-दो दिन में कर्मचारियों को पहुंचाया जाता है वहीं पानी की समस्या के लिए अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं जल्द ही समस्या का निराकरण हो जाएगा।
नगर निगम पीएचई और आवास परियोजना के ठेकेदार के बीच में फँसे प्रधानमंत्री आवास में रहने वालों की मानें तो वे कई बार नगर निगम और प्रशासन को आवेदन दे चुके हैं लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ है। मौके पर पहुँचे भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष चिंटू परमार भी मौके पर पहुंचे उनका कहना था कि प्रधानमंत्री आवास के आसपास के इलाके में कई अवैध कॉलोनी विकसित हो गई है जो पानी की लाइन प्रधानमंत्री आवास के लिए डाली गई थी उसमें इन अवैध कॉलोनाइजरों ने अपना कनेक्शन जोड़ दिया है और यही वजह है कि प्रधानमंत्री आवास में पानी की सप्लाई बाधित हो रही है।
यहाँ रहने वाले स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास देते समय पानी बिजली सुरक्षा समेत सभी जरूरी सुविधाओं का दवा प्रशासन ने किया था लेकिन यहां ना सुरक्षा है ना पानी है ना सफाई है और बिजली के बिल भी अनाप-शनाप आ रहे हैं जिससे हम गरीबों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है सुरक्षा के अभाव में यहाँ आपराधिक तत्वों का जमावड़ा होता है लेकिन कई बार शिकायत करने‌ के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती।
भाजपा के मंडल अध्यक्ष चिंटू परमार ग्वालियर विधानसभा के स्थानीय विधायक और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री की शान में कसीदे पढ़ते नजर आते हैं उनका कहना है कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य की लम्बी श्रृंखला है। प्रधानमंत्री आवास के निवासियों की समस्याओं से मंत्री जी को अवगत करा दिया गया है अधिकारी भी आ गए हैं जल्द ही पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि किसी भी समस्या के लिए आम जनता को सड़कों पर क्यों उतरना पड़ता है क्यों जनता के आक्रोश के बाद ही नेता और अधिकारियों की नींद टूटती है।

बाइट-: मुकेश चन्द्र सोनी (निवासी प्रधानमंत्री आवास फेस 2
बाइट-: कमला‌ बाथम (स्थानीय निवासी)
बाइट-: रिंकी कुशवाहा (स्थानीय निवासी)
बाइट-: जावेद खान (स्थानीय निवासी)
बाइट-: चिंटू परमार (मंडल अध्यक्ष भाजपा)
बाइट-: पी पी शर्मा (पार्षद वार्ड नंबर 5)
बाइट-: रामसेवक शाक्य (पीएचई इंजीनियर)

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM