रेल यात्रीगण सावधान_रेलवे स्टेशन पर कारें दौड़ रही हैं

 

रेलयात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़_नशेड़ी ने यात्रियों से भरे रेलवे स्टेशन पर दौड़ाई कार

आपने फिल्मों में कार‌ से स्टंट के बहुत से दृश्य देखे होंगे लेकिन आज हम आपको एक ऐसा नजारा दिखाने जा रहे हैं जो आपके होश उड़ा‌ देगा जी हां ग्वालियर के रेलवे स्टेशन पर शाम 7 बजे ऐसा ही नजारा देखने को मिला जहाँ एक नशेड़ी युवक रेलवे प्लेटफॉर्म पर ही गाड़ी को दौड़ाता नजर आया। जबकि उस समय इंटरसिटी ट्रेन आ चुकी थी और यात्री ट्रेन से चढ़ और उतर रहे थे। कार को रेलवे प्लेटफॉर्म पर दौड़ते देखा यात्रियों में अफरातफरी मच गई वहीं मौके पर मौजूद आरपीएफ कर्मियों ने शराब के नशे में चूर होकर कार चला रहे कार चालक आदित्य सिंह राठौर को हिरासत में ले लिया और कार भी जब्त कर ली। बड़ा सवाल यह उठता है कि अभी कार समेत एक युवक रेलवे स्टेशन पर घुस गया। वो तो गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया लेकिन इसका जिम्मेदार कौन है वैसे इस घटना से लगता तो यही है कि यात्रियों से हर चीज के पैसे वसूल करने वाला रेलवे प्रबंधन यात्रियों की सुरक्षा के प्रति इस कदर लापरवाह है कि उसे केवल अपने राजस्व से मतलब है यात्री जाएँ भाड़ में।

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM