ग्वालियर में पुलिस को फिर चुनौती_दिन दहाड़े लूट ले गए 30 लाख रुपए
बाइक सवारों ने दिया शराब कारोबारी के मुनीम से लूट को अंजाम
एंकर-ग्वालियर शहर में दिनदहाड़े शराब कारोबारी के मुनीम के साथ नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने हथियार की नोक पर 30 लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लूट की खबर लगते ही मौके पर SSP, DIG,IG और काफी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गया था.लेकिन तब तक बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे.घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरे में लुटेरे कैद भी हुए हैं।पुलिस CCTV फुटेज से बदमाशों की पहचान करने में जुटी है.. और शहर भर में नाकेबंदी भी कर दी गई है। दरसअल शराब कारोबारी विनोद शिवहरे के घर से उनके मुनीम आसाराम कुशवाहा 30 लाख रुपए लेकर अपनी एक्टिवा से निकले थे।तभी विनय नगर सेक्टर 2 कोटेश्वर मंदिर के पास कुछ लोग मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश बदमाशों ने हथियार की नोक पर उन्हें रोक लिया और रूपयों से भरा बैग छीनकर भाग गए।तत्काल मुनीम आसाराम कुशवाह ने पुलिस और शराब ठेकेदार विनोद शिवहरे को लूट की घटना की जानकारी दी.आनन-फ़नन में मौके पर पुलिस के आला अधिकारी फोर्स के साथ पहुंचे.लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे.लूट की घटना को लेकर ग्वालियर रेंज के IG अरविंद सक्सेना का कहना है कि शहर में बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी कर दी गई है.घटना CCTV कैमरों में भी कैद हुई है.फुटेज से बदमाशों की पहचान की जा रही है.अभी फरियादी ज्यादा कुछ कहने की स्थिति में नहीं है.लेकिन जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट का खुलासा कर दिया जाएगा।
बाइट-अरविंद सक्सेना (आईजी,ग्वालियर रेंज)
