सैंकडों मुस्लिम हाथों ने थामा तिरंगा_देशप्रेम का दिखाया जज्बा

ग्वालियर में मुस्लिम समाज की तिरंगा यात्रा में नजर आया सामाजिक सद्भाव और सर्वधर्म समभाव का नजारा

एंकर-: देश में मनाए जा रहे आजादी के महापर्व के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द्र का अनोखा नजारा देखने को मिला जब सैंकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज के युवा बुजुर्ग और बच्चों ने अपने हाथ में तिरंगा थामे कर देशभक्ति का संदेश दिया। स्वतंत्रता दिवस को मनाने मुस्लिम समाज द्वारा एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाल कर एक अनूठी मिसाल पेश की गई। यह तिरंगा यात्रा बहोडापुर मस्तान बाबा की दरगाह से प्रारंभ हुई और फूलबाग पर मोती मस्जिद पर इसका समापन हुआ। इस तिरंगा यात्रा में मुस्लिम समाज के तमाम धर्मगुरु हाफिज और मौलाना के साथ साथ तमाम युवा और बच्चे भी शामिल हुए। मुस्लिम समाज द्वारा पहली बार निकाली गई इस यात्रा में तिरंगा लिए हाफ़िज़ और मौलाना जब सड़कों पर निकल रहे थे तो यह समा देखते ही बनता था।  यात्रा का कई जगह पर स्वागत हुआ। ग्वालियर चंबल संभाग मुफ्ती जफर नूरी अजहरी, इमाम काउंसिल के अध्यक्ष हाफिज इस्माइल चिश्ती ने मुस्लिम युवाओं से वतन पर मर मिटने की गुजारिश की। यहाँ सर्वधर्म समभाव का नजारा भी देखने को मिला जब हनुमान चौराहे पर हनुमान मंदिर के महंत ने मुस्लिम समुदाय द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रा के आयोजक सादिक खान का कहना है कि इस यात्रा का उद्देश्य देश में यह संदेश देना है कि मुस्लिम समाज भी अपने वतन से कितना प्रेम करता है।

बाइट – सादिक खान मेव (भाजपा नेता एवं समाजसेवी)

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM