ग्वालियर पहुँचे जीतू पटवारी ने लगाए भाजपा पर वोट चोरी के आरोप
वोट के लिए सत्याग्रह में शिरकत करने पहुँचे थे जीतू पटवारी
एंकर -: कांग्रेस की वोट सत्याग्रह तिरंगा यात्रा में शिरकत करने ग्वालियर पहुंचे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने केंद्र सरकार पर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर मीडिया से बातचीत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह राहुल गांधी का नहीं बल्कि देश के हर आम नागरिक का मुद्दा है। पटवारी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी की सरकार चोरी के वोट से बनी है। उनका कहना है कि विधानसभा में एक लाख से अधिक वोट में हेरफेर हुई है और चुनाव आयोग बीजेपी के बचाव में लगा है। उन्होंने कहा कि चोर की दाढ़ी में तिनका वाली कहावत यहां सच साबित हो रही है। अगर आम जनता का भरोसा टूटेगा और वोट की चोरी होगी तो लोकतंत्र और देश के भविष्य का क्या होगा। जीतू पटवारी ने जोर देकर कहा कि राहुल गांधी इस मुद्दे को उठा रहे हैं और यह कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं बल्कि लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि राहुल गांधी के अभियान से जुड़कर लोकतंत्र को तानाशाही की राह पर जाने से बचाएं।
आज जीतू पटवारी शहर में में ग्वालियर विधानसभा में सुनील शर्मा एवं ग्वालियर पूर्व विधानसभा के विधायक डॉ सतीश सिकरवार द्वारा आयोजित सत्याग्रह तिरंगा यात्रा में भी शामिल होंगे।
बाइट -: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी
