माँ के नाम पर भाजपा का सियासी बवाल_कांग्रेस ने भी ठोंकी ताल

कांग्रेस के मंच पर प्रधानमंत्री की माँ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से गर्माई सियासत
देश भर में छेड़ा भाजपा का सियासी संग्राम_कांग्रेस ने भी ठोंकी ताल

कांग्रेस के मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहाँ भाजपा को इस जरिए वोट चोरी का आरोप लगा रही कांग्रेस पर हावी होने का मौका मिल गया है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी लगातार पलटवार करने में जुटी है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर उग्र प्रदर्शन करने के बदले कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि भाजपा हमारे कार्यालय को घेरेगी तो हम भी बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं और सीएम हाउस का घेराव करेंगे। ग्वालियर के शिंदे की छावनी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जंगी प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय के सामने उग्र प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला जलाया और पुलिस प्रशासन की भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बैरीकेड। आपको बता दें की जिला प्रशासन और पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की थी और कांग्रेस कार्यालय की सुरक्षा के लिए लगभग 50 मीटर तक बैरिकेडिंग की गई थी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जैसे ही कांग्रेस कार्यालय के समीप पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया और उन्हें कांग्रेस कार्यालय के पास आने से रोक दिया वहीं दूसरी ओर कांग्रेस कार्यालय पर इकट्ठे कांग्रेस कार्यकर्ता भी भाजपा सरकार पर वोट चोरी करने के नारे लगाते नजर आए। हंगामा कर रहे हैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुलिस की झूमा झटकी भी हुई इसके बाद कार्यकर्ताओं को समझाइश देकर शांत कर दिया गया।

बाइट-: जयभान सिंह पवैया पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा‌ नेता ग्वालियर

बाइट-: सुरेंद्र सिंह यादव (जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी ग्वालियर

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM