रक्षक मोर्चे से भिड़ गईं दबंग सीएसपी हिना खान,
जय श्री राम के जवाब में जय जय श्री राम की दहाड़।
ग्वालियर में रक्षक मोर्चे द्वारा मंगलवार को सिटी सेंटर स्थित एक हनुमान मंदिर में रामचरित मानस पाठ के आयोजन को रोकने पहुँचे पुलिस बल का नेतृत्व कर रहीं सीएसपी हिना खान उस समय भड़क उठीं जब रक्षक मोर्च के कार्यकर्ताओं ने एडवोकेट अनिल मिश्रा से जारी विवाद के बीच जय श्री राम के नारे लगाना शुरू कर दिए। सीएसपी हिना खान ने रक्षक मोर्चे के कार्यकर्ताओं के नारों के जवाब में जय श्रीराम जय श्रीराम जय जय श्रीराम की हुँकार लगा दी तो सारे कार्यकर्ता सकपका गए सीएसपी का कहना था कि आप नारे लगाइए मैं भी जय श्रीराम के नारे लगाऊँगी।
