Headlines

लाखों रुपए पर हाथ साफ करने वाला निकला नाबालिग_पुलिस ने किया खुलासा

नाबालिग चोर ने उड़ाया था लाखों रुपए से भरा बैग,

सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस धर पकड़ा,

चोरी गई रकम भी बरामद।

ग्वालियर

माधवगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता
पुलिस ने लाखों रुपए की चोरी का किया खुलासा
चोरी हुए तीन लाख तिरेपन हजार रुपए किए बरामद
चोरी की घटना को अंजाम देने वाले नाबालिग आरोपी को पकड़ा
फरियादी कृष्ण कुमार दोहरे के 3 लाख 80 हजार रूपये
सहित एचडीएफसी बैक की चैकबुक, दो आधार कार्ड, पैन कार्ड, सहित बैग हुआ था चोरी
पांच फरवरी को स्कूटी से नाबालिग चोर ने किया था पैसों से भरा बैग गायब
एंकर
शहर की माधवगंज पुलिस ने लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए नाबालिग चोर को पकड़ा है।उसे जुवेनाइल कोर्ट में सोमवार को पेश किया जाएगा. दरअसल 5 फरवरी को गुढा कलारी के पास सब्जी खरीदने के लिए कृष्ण कुमार दोहरे ने अपनी स्कूटी खड़ी की थी. उनके स्कूटर में बैग रखा हुआ था जिसमें 3 लाख 80 हजार रुपए थे. इसी दौरान एक 15 साल का लड़का वहां आया और उसने फुर्ती से इस बैग को गायब कर दिया. यह घटना पूरी तरह से अंधेरे में थी लेकिन सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस ने नाबालिग चोर को न सिर्फ पकड़ लिया बल्कि उससे 353000 भी बरामद कर लिए. चोर ने चोरी की रकम से खरीदा गया आईफोन और अन्य दस्तावेज भी इस नाबालिग चोर से बरामद किए हैं. पुलिस इस नाबालिग चोर से पूछताछ कर रही है और उसका आपराधिक इतिहास तलाश रही है।

बाईट- रॉबिन जैन सीएसपी

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM