Headlines

पत्नी को ले भागा युवक तो लगाई गुहार_पत्नी ने भी की भागे पति की शिकायत लेकर

पति पत्नी और वो के बाद पत्नी पति और वो का अनोखा मामला,

एक पति की पत्नी को ले भागा दूसरी पत्नी का पति।

ग्वालियर में एसपी ऑफिस की जनसुनवाई में एक अनोखा मामला सामने आया जब एक पत्नी ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति एक शादीशुदा महिला को लेकर भाग गया है। वहीं दूसरी ओर जिसकी पत्नी भागी थी वह भी अपनी‌ पत्नी की शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुँचा। गौरतलब है कि राजू केवट अपनी पत्नी भारती को छोड़कर कल्याण सिंह की पत्नी को लेकर भाग गया था जिसके बाद दतिया निवासी कल्याण सिंह ने अपनी पत्नी‌ किरन की गुमशुदगी को लेकर मामला दर्ज कराया था। पुलिस के मुताबिक पिछले दिनों राजू केवट और किरण को दस्तयाब किया गया था कल्याण सिंह की पत्नी ने पुलिस को बयान दिया था कि वह अपने पति के साथ रहना‌ नहीं चाहती वहीं दूसरी ओर किरण को भगाने वाले राजू केवट ने भी अपनी पत्नी को लेकर बयान दिया था कि उसकी पत्नी उसके साथ‌ रहना नहीं चाहती। पति द्वारा छोड़ी गई पत्नी भारती और कल्याण‌ सिंह ने अलग अलग शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस का‌कहना है कि हम मामले की जांच कर रहे हैं यदि‌ कोई दोषी पाया जाता है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM