जनसमस्याओं को लेकर वार्ड नंबर 1 के पार्षद का धरना प्रदर्शन
सईदा आसिफ अली ने निगम प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
बहोड़ापुर चौराहे पर बैठे यह लोग संवेदनहीन नगर निगम और जिला प्रशासन की उदासीनता से परेशान हैं यही वजह है कि इन्हें तपती धूप और भीषण गर्मी में चौराहे पर बैठना पड़ रहा है लेकिन क्या निगम के अधिकारियों की नींद खुलेगी इसमें संदेह है।
ग्वालियर नगर निगम के वार्ड नंबर 1 के पार्षद सईदा आसिफ अली ने नगर निगम के अधिकारियों की तानाशाही और मनमानी से तंग आकर बहोड़ापुर चौराहे पर एक दिवसीय धरना दिया। पूरे वार्ड में व्याप्त गंदगी टूटे हुए सीवर चैंबर और दूषित पेयजल के सप्लाई के खिलाफ धरने पर बैठे कांग्रेस नेता आसिफ अली ने निगम अधिकारियों और कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि निगम प्रशासन हमारे वार्ड के निवासियों के साथ भेदभाव कर रहा है। हमारे वार्ड में कई जगह पानी की लाइन नहीं डाली गई है और सीवर चैंबर भी टूटे पड़े हैं जिसके कारण पूरे मोहल्ले में गंदगी का माहौल है। गंदगी के चलते पूरे वार्ड में मच्छर और बीमारियां पनप रही हैं।
